Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

भारत-ईयू ने एफटीए वार्ता पूरी की, परिधान, रसायनों के लिए शून्य शुल्क; कार, वाइन के लिए रियायती पहुंच

January 27, 2026

‘जन नायकन’ सेंसर सर्टिफिकेट विवाद: मद्रास हाईकोर्ट में एकल पीठ का आदेश रद्द, फिल्म के रिलीज पर सस्पेंस बरकरार

January 27, 2026

छत्तीसगढ़ की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, देश के पहले डिजिटल म्यूजियम की झलक ने छुआ दिल

January 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन
Blog

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन

atulpradhanBy atulpradhanFebruary 15, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रायपुर: विष्णु के सुशासन पर जनता की मुहर लगी है. नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने अब तक सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की है. दस नगर निगमों में हुए चुनाव में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है. वहीं नगर पालिका और नगर पंचायतों में भाजपा का स्ट्राइक रेट 90 फीसदी रहा है. भाजपा की इस बड़ी जीत का श्रेय सूबे के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व को दिया जा रहा है. विष्णुदेव साय ने ज्यादातर निकायों में रोड शो कर भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में जनता का समर्थन मांगा था.

इससे पहले लोकसभा चुनाव में भी विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए राज्य की 11 में से 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी. रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में ऐतिहासिक बढ़त के साथ भाजपा के प्रत्याशी को जीत मिली थी. संगठन से जुड़े आला नेता कहते हैं कि विष्णुदेव साय का सौम्य चेहरा, मोदी की गारंटी पर जनता का भरोसा और राज्य में सुशासन की बयान की वजह से जनता का समर्थन भाजपा को लगातार मिल रहा है.

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के बड़े कारण

1. विष्णु के नेतृत्व में जनता का भरोसा-

2023 के विधानसभा चुनाव के बाद विष्णुदेव साय सूबे की सरकार के मुखिया बने थे. – दीर्घ राजनीतिक अनुभव, सौम्य और सरल चेहरा और कुशल प्रशासनिक नेतृत्व के बूते जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे.

2. विष्णु के सुशासन और ठोस निर्णयों ने जीता जनता का भरोसा-

सरकार की बागडोर संभालने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने स्वभाव के विपरीत जाकर कई कड़े फैसले लिए. – पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच, सीजीएमएससी घोटाले की ईओडब्ल्यू-एसीबी में एफआईआर, कोयला-शराब-महादेव एप जैसे घोटाले पर बरती गई सख्ती ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम किया. – महतारी वंदन, दो साल का बकाया बोनस, धान का समर्थन मूल्य, नई उद्योग नीति, पीएम आवास, छात्रों को ब्याज मुक्त कर्ज, रामलला दर्शन योजना जैसी योजनाओं के बूते सुशासन की नींव मजबूत की.

3. मुख्यमंत्री ने अपनी कार्यकुशलता से सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल स्थापित करने में सफलता प्राप्त की. –

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने कुशल नेतृत्व के बूते सरकार और संगठन पर अपनी पकड़ मजबूत की. – सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय बनाकर नेतृत्व को एक नई दिशा दी.

4. बीजेपी ने स्थानीय निकायों में दिए बेहतर प्रत्याशी–

भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव में जिताऊ चेहरे ही मैदान में उतारे. रायगढ़ जैसी सीट पर एक चाय वाले को टिकट देकर यह संकेत दे दिया कि यह नई भाजपा है. जहां बड़े नेताओं के पसंदीदा चेहरे ही टिकट नहीं पा सकते. आम आदमी भाजपा का चेहरो हो सकता है.

5. प्रत्यक्ष चुनाव के बावजूद सभी बड़े निकायों में बीजेपी की बड़ी जीत –

पूर्ववर्ती सरकार ने महापौर और अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रत्यक्ष प्रणाली को बदल दिया था. साय सरकार ने प्रत्यक्ष निर्वाचन की पुरानी नीति पर अमल किया. – प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली से पार्षदों की खरीद-फरोख्त की आशंका को खत्म किया. – महापौर-अध्यक्ष के प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली का फायदा भाजपा को मिला. निकायों में भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निर्वाचित सभी महापौर को बधाई दी…
Next Article Nikay Chunav Results 2025: रायपुर नगर निगम में भाजपा का खिला कमल…
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Blog

एक्सिओम-4 मिशन को 11 जून तक स्थगित किया गया : इसरो

June 9, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

भारत-ईयू ने एफटीए वार्ता पूरी की, परिधान, रसायनों के लिए शून्य शुल्क; कार, वाइन के लिए रियायती पहुंच

January 27, 2026

‘जन नायकन’ सेंसर सर्टिफिकेट विवाद: मद्रास हाईकोर्ट में एकल पीठ का आदेश रद्द, फिल्म के रिलीज पर सस्पेंस बरकरार

January 27, 2026

छत्तीसगढ़ की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, देश के पहले डिजिटल म्यूजियम की झलक ने छुआ दिल

January 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.