Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला : भूपेश बघेल की पूर्व अधिकारी सौम्या चौरसिया गिरफ्तार
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला : भूपेश बघेल की पूर्व अधिकारी सौम्या चौरसिया गिरफ्तार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 17, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला : भूपेश बघेल की पूर्व अधिकारी सौम्या चौरसिया गिरफ्तार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रायपुर. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय में पदस्थ रहीं राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया को कथित शराब घोटाला मामले में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. ईडी के अधिवक्ता सौरभ कुमार पांडे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यहां एक विशेष अदालत ने बुधवार को चौरसिया को दो दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया.

पांडे ने बताया कि ईडी ने चौरसिया को मंगलवार देर शाम शराब ‘घोटाले’ में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया था और बुधवार को उन्हें तीन दिनों की रिमांड के लिए एक विशेष अदालत में पेश किया गया. उन्होंने बताया कि अदालत ने चौरसिया को दो दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है तथा उन्हें शुक्रवार (19 दिसंबर) को अदालत में पेश किया जाएगा. अधिवक्ता ने बताया कि ईडी की जांच के दौरान शराब घोटाले में चौरसिया की संलिप्तता का पता चला. उन्होंने कथित तौर पर इस घोटाले से उत्पन्न अपराध की आय के रूप में 115 करोड़ रुपये प्राप्त किए.

चौरसिया ने भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में उप सचिव के रूप में कार्य किया था.
चौरसिया कथित कोयला लेवी घोटाले में भी आरोपी हैं. उन्हें इस साल मई में उच्चतम न्यायालय से अंतरिम जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा किया गया था. उन्हें 2022 में कोयला लेवी घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था. पांडे ने बताया कि ईडी अब चौरसिया से पूछताछ करेगी जिससे पता चल सके कि यह रकम कहां खपाई गई है. चौरसिया के वकील हर्षवर्धन परगनिहा ने कहा कि पूरी कार्रवाई अवैध है.

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई एक व्यक्ति, लक्ष्मीनारायण बंसल के बयान के आधार पर की गई है, जिसके खिलाफ इसी मामले में पहले ही गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा चुका है. लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है. शराब घोटाला मामले में निदेशालय ने इस साल 15 जनवरी को कांग्रेस विधायक और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को तथा 18 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया था.

ईडी ने आरोप लगाया है कि 71 वर्षीय लखमा अपराध की कमाई के मुख्य प्राप्तकर्ता थे और आबकारी मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें बड़ी मात्रा में नकदी मिली थी. ईडी ने यह भी आरोप लगाया है कि चैतन्य बघेल शराब घोटाले के सिंडिकेट के मुखिया थे और उन्होंने इस घोटाले से उत्पन्न लगभग एक हजार करोड़ रुपये का व्यक्तिगत रूप से प्रबंधन किया था. ईडी के अनुसार, यह कथित घोटाला भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के दौरान 2019 और 2022 के बीच हुआ था, जिसके परिणामस्वरूप राज्य के खजाने को 2,500 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ और शराब सिंडिकेट के सदस्यों को अवैध लाभ हुआ.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में ओमान पहुंचे
Next Article डोपिंग की समस्या: वाडा की 2024 परीक्षण रिपोर्ट में प्रमुख देशों में भारत में सबसे अधिक पॉजिटिव दर
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.