Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

फुल्टोन ने मनप्रीत का बचाव करते हुए इस्तीफा देने की धमकी दी, पर हॉकी इंडिया की बात मानी गई

January 30, 2026

खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों के अभियान में पांच टीटीपी आतंकवादी मारे गये

January 30, 2026

छत्तीसगढ़: सिरपुर धरोहर उत्सव एक से तीन फरवरी तक

January 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»छत्तीसगढ़: सिरपुर धरोहर उत्सव एक से तीन फरवरी तक
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: सिरपुर धरोहर उत्सव एक से तीन फरवरी तक

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJanuary 30, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
छत्तीसगढ़: सिरपुर धरोहर उत्सव एक से तीन फरवरी तक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रायपुर: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल सिरपुर में एक से तीन फरवरी तक सिरपुर धरोहर उत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धम्मशील गणवीर ने कहा कि यह उत्सव छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में भारत के सबसे महत्वपूर्ण प्राचीन बौद्ध शिक्षा केंद्रों में से एक सिरपुर में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बौद्ध इतिहास में सिरपुर का एक विशिष्ट स्थान है और यह कभी एक फलता-फूलता मठ एवं बौद्धिक केंद्र था, जिसके बारे में माना जाता है कि कभी यहां 10 हजार से अधिक बौद्ध भिक्षु रहते थे। गणवीर ने कहा कि प्रसिद्ध चीनी विद्वान और तीर्थयात्री ह्वेनसांग, जिन्होंने लगभग 630-645 ईस्वी में सिरपुर का दौरा किया था, ने यहां के मठों, विद्वान पंडितों और गतिशील बौद्धिक जीवन का दस्तावेजीकरण किया था।

उन्होंने बताया कि इस विरासत को केंद्र में रखते हुए, सिरपुर धरोहर उत्सव का लक्ष्य सिरपुर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करना, वैश्विक बौद्ध र्सिकट में इसकी स्थिति को मजबूत करना और इसके उत्कृष्ट सार्वभौमिक मूल्य के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।

अधिकारी ने कहा कि यह उत्सव सिरपुर को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामांकित करने के लिए जारी प्रयासों के साथ भी जुड़ा हुआ है, जो इसके पुरातात्विक महत्व और जीवंत सांस्कृतिक परंपराओं को उजागर करता है। उन्होंने बताया कि उत्सव अंतरराष्ट्रीय भागीदारी के साथ बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा तथा भूटान और दक्षिण कोरिया के प्रतिनिधियों के साथ-साथ जापान के प्रतिनिधियों के भी इसमें शामिल होने की उम्मीद है।

गणवीर ने कहा कि उत्सव के दौरान ‘सिरपुर के लिए यूनेस्को की आकांक्षाएं’ विषय पर एक उच्चस्तरीय पैनल चर्चा भी आयोजित की जाएगी, जिसमें संरक्षण, वैश्विक मान्यता और स्थायी सांस्कृतिक पर्यटन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में शास्त्रीय, लोक, आध्यात्मिक और समकालीन प्रस्तुतियों का एक समृद्ध मिश्रण होगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिरपुर विरासत उत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। साय ने कहा कि यह उत्सव हर साल छत्तीसगढ़ की प्राचीन सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पुरातात्विक विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल राज्य की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं, बल्कि पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय निवासियों के लिए आजीविका के नए अवसर पैदा करने में भी मदद करते हैं।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअमेरिका को आई भारत की याद, चीन से निपटने के लिए पैक्स सिलिका में स्वागत को तैयार
Next Article खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों के अभियान में पांच टीटीपी आतंकवादी मारे गये
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, देश के पहले डिजिटल म्यूजियम की झलक ने छुआ दिल

January 27, 2026
Chhattisgarh

कोरबा में लगभग 40 साल पुराना 10 टन वजनी लोहे का पुल रातों-रात चोरी, पांच लोग

January 24, 2026
Chhattisgarh

सरगुजा के युवा खिलाड़ियों ने लहराया परचम, राष्ट्रीय क्वांन की डो चैंपियनशिप में 12 मेडल जीते

January 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

फुल्टोन ने मनप्रीत का बचाव करते हुए इस्तीफा देने की धमकी दी, पर हॉकी इंडिया की बात मानी गई

January 30, 2026

खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों के अभियान में पांच टीटीपी आतंकवादी मारे गये

January 30, 2026

छत्तीसगढ़: सिरपुर धरोहर उत्सव एक से तीन फरवरी तक

January 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.