Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»चयनकर्ताओं को फिटनेस के बारे में अपडेट करना मेरा काम नहीं: शमी
Sports

चयनकर्ताओं को फिटनेस के बारे में अपडेट करना मेरा काम नहीं: शमी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 14, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
चयनकर्ताओं को फिटनेस के बारे में अपडेट करना मेरा काम नहीं: शमी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कोलकाता. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के दौरे से उन्हें बाहर रखने के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए उनकी उपलब्धता साबित करती है कि वह फिट हैं और इस बारे में चयन समिति को अपडेट करना उनका काम नहीं है.

शमी ने आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और वरुण चक्रवर्ती के साथ देश के शीर्ष विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे. शमी टखने और घुटने की बार बार होने वाली चोटों से जूझ रहे हैं जिसके लिए 2023 विश्व कप के बाद उनकी सर्जरी हुई थी. पैंतीस वर्षीय शमी पिछले कुछ समय से भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं. वह भारत के लिए अंतिम बार जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेले थे.

ईडन गार्डन्स में उत्तराखंड के खिलाफ बंगाल के पहले रणजी मैच की पूर्व संध्या पर शमी ने संवाददाताओं से कहा, ”मैंने पहले भी कहा है कि चयन मेरे हाथ में नहीं है. अगर फिटनेस का कोई मुद्दा होता तो मैं यहां बंगाल के लिए नहीं खेल रहा होता. ” ऑस्ट्रेलिया के 19 अक्टूबर से शुरू हो रहे दौरे के लिए भारत की सीमित ओवरों की टीम में जगह नहीं मिलने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि मुझे इस पर बात करके विवाद खड़ा करने की जरूरत नहीं है. अगर मैं चार दिवसीय (रणजी ट्रॉफी) खेल सकता हूं तो मैं 50 ओवरों का क्रिकेट भी खेल सकता हूं. ” शमी ने कहा कि चयनकर्ताओं को अपनी फिटनेस की जानकारी देना उनका काम नहीं है. चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए टीम की घोषणा के बाद कहा था कि उनके पास शमी की फिटनेस के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

उन्होंने कहा, ”अपडेट देने की बात करें तो अपडेट देना या अपडेट मांगना मेरी जिम्मेदारी नहीं है. अपनी फिटनेस के बारे में अपडेट देना मेरा काम नहीं है. ” शमी ने कहा, ”मेरा काम एनसीए (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस – सीओई) जाना, तैयारी करना और मैच खेलना है. वो उनकी बात है, उन्हें कौन अपडेट देता है, किसने नहीं दिया. यह मेरी जिम्मेदारी नहीं है. ” उन्होंने उन स्थापित नियमों का हवाला देते हुए यह बात कही जिनके तहत सीओई फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करता है.

भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है, शमी आशावादी हैं लेकिन व्यावहारिक भी. उन्होंने कहा, ”मैं हमेशा कहता हूं कि आपको अपने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ का चयन करना चाहिए. यह देश का मामला है. देश को जीतना चाहिए. हम सभी को खुश होना चाहिए. मैं हमेशा यही कहता हूं. ” उन्होंने कहा, ”चुनौतियों से लड़ते रहो, खेलते रहो. अगर आप अच्छा प्रदर्शन करोगे, तो इसका फायदा आपको भी होगा. चयन मेरे हाथ में नहीं है. मैं सिर्फ तैयारी कर सकता हूं और मैच खेल सकता हूं. मुझे कोई आपत्ति नहीं है. अगर आप मुझे नहीं चुनते तो मैं यहां आकर बंगाल के लिए खेलूंगा. मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है. ” शमी ने कहा कि क्रिकेट जैसे खेल में एक खिलाड़ी हमेशा निरंतर प्रदर्शन नहीं कर सकता. उन्होंने कहा, ”मैं दर्द में नहीं खेलना चाहता या टीम को तकलीफ नहीं देना चाहता. मैं ऑपरेशन के बाद वापसी करना चाहता था. मैं यही करने की कोशिश कर रहा हूं. ”

भारत का 64 टेस्ट, 108 वनडे और 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में प्रतिनिधित्व कर चुके इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने कहा, ”जब भी वे (चयनकर्ता) चाहेंगे, मैं खेलने के लिए तैयार हूं. ” शमी ने कहा कि वह अब भी घरेलू क्रिकेट को महत्व देते हैं क्योंकि इससे किसी भी क्रिकेटर की असली परीक्षा होती है. वहीं बंगाल के कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने भी शमी के फिट होकर वापसी की सराहना की. उन्होंने कहा, ”पिछले साल सर्जरी से लौटने के बाद वह थोड़े लंगड़ा रहे थे. लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट होकर दौड़ रहे हैं, अब कोई परेशानी नहीं है. हम सहयोगी स्टाफ के बीच भी इस पर चर्चा कर रहे थे. शमी पूरी तरह से फिट हैं और पिछले साल से ज्यादा फिट हैं. वह शत प्रतिशत फिट हैं. ”



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleछत्तीसगढ़ में जनगणना निदेशक की बैठक तय, नगरीय क्षेत्र में प्री-टेस्ट कार्य शुरू
Next Article राशन कार्ड अपडेट: 32 लाख कार्ड हुए रद्द, नवंबर से राशन बंद – फिर से सक्रिय करने का तरीका
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.