राष्ट्रवाणी: सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म मातृभूमि की रिलीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। सलमान खान की मातृभूमि (फोटो क्रेडिट- एक्स) सेंसर बोर्ड में फंसी सलमान खान की मूवी इस वजह से मातृभूमि में हो रही है देरी एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक अपूर्व लखिया संग सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म मातृभूमि का नाम बीते दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है।

तय रिलीज डेट होने के बावजूद इस मूवी को आगे बढ़ाया गया है और अभी तक इसकी थिएटर्स रिलीज की तारीख तय नहीं हो पाई है। फिलहाल मातृभूमि (Maatrubhumi) को लेकर जो लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है, उसे जानकर अगर आप सलमान के फैंस हैं, तो झटका लगेगा। बताया जा रहा है कि सेंसर बोर्ड की तरफ से अभी मातृभूमि की स्क्रीनिंग को लेकर संज्ञान नहीं लिया गया है।

कुछ दिन पहले ये खबर सामने आई थी कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सीबीएफएसी में सलमान खान की मातृभूमि की स्क्रीनिंग की जाएगी, ताकि बोर्ड इसे देखने के बाद फिल्म की रिलीज के लिए सर्टिफिकेट दे। अब इस मामले पर बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में नया और हैरान करने वाला दावा किया गया है। बताया जा रहा है कि सेंसर बोर्ड के समक्ष मातृभूमि की स्क्रीनिंग का प्रोग्रेस फिलहाल सही दिशा में नहीं चल रहा है।

इसकी वजह से अभी बोर्ड के मेंबर्स ने इस मूवी को देखा ही नहीं है और ये भी तय नहीं है कि कब इसकी स्क्रीनिंग पर विचार होगा। चीन से संबंधित होने की वजह से मातृभूमि में देरी हो रही है। मेकर्स इस मूवी को पास कराने के लिए कई सरकारी अधिकारियों से संपर्क भी कर रहे हैं।

उम्मीद है कि जल्द ही इसको लेकर कोई समाधान सामने आ जाए। इस तरह से फिलहाल सलमान खान की मातृभूमि पर जरूर अपडेट आया है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद ये कहा जा सकता है कि इस साल तो मातृभूमि को सिनेमाघरों में नहीं रिलीज किया जा सकता है।

साल 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन की सेना के बीच सैन्य झड़प देखने को मिली थी। इस मुद्दे पर निर्देशक अपूर्व लखिया ने मातृभूमि फिल्म को बनाया है। फिल्म में कुछ तथ्य और साक्ष्य को लेकर सेंसर बोर्ड में ये फिल्म अटक गई है, जिसकी जांच की जा रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version