राष्ट्रवाणी: रोहित कश्यप, मुंगेली। जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र के बरेला के पास शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। ‘CMO’ लिखी कार ने कथित रूप से तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक चलते हुए बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तीसरे घायल की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में किरण बसूर (39 वर्ष) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं अंजली बसूर (35 वर्ष) ने सिम्स अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली, जबकि विकेश साहू (करीब 36 वर्ष) गंभीर रूप से घायल है और उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि तीनों मुंगेली के विनोबा नगर निवासी हैं और तखतपुर से मुंगेली लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। बाद में उक्त कार तखतपुर नगर पालिका के पास क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ी है ऐसी ख़बर आई है। वहीं दुर्घटनास्थल पर कार की नंबर प्लेट बरामद हुई, जिस पर ‘CMO’ लिखा हुआ था। इसके बाद पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। घटना के बाद क्षेत्र में यह चर्चा भी तेजी से फैल रही है कि दुर्घटना के समय उक्त कार में तखतपुर नगर पालिका कमो एवं अन्य सवार थे, जो देर रात मुंगेली कांग्रेस जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के जन्मदिन समारोह से तखतपुर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बरेला के पास यह हादसा हो गया। वहीं बाइक सवार तीनों लोग तखतपुर से मुंगेली की ओर वापस आ रहे थे।हालांकि, यह केवल स्थानीय स्तर पर चल रही चर्चा है। इसकी किसी भी स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैl घटना के बाद जरहागांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी शोभा यादव ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से विवेचना कर रही है। दुर्घटना कैसे हुई, कार कौन चला रहा था और उसमें कौन-कौन सवार थे, इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल फरार चालक की तलाश जारी है। वहीं बरामद कार, नंबर प्लेट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस पूरे घटनाक्रम की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मामले में कई तरह की चर्चाएं जरूर हैं, लेकिन वास्तविक स्थिति पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
Trending
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी

