Congo Boat Accidents: अफ्रीकी देश कांगो के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में इस सप्ताह दो अलग-अलग नाव दुर्घटनाओं हुईं, जिनमें कम से कम 193 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं। अधिकारियों और सरकारी मीडिया ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ये दुर्घटनाएं बुधवार और बृहस्पतिवार को इक्वेटर प्रांत में करीब 150 किलोमीटर के अंतराल पर हुईं।

कांगों के मानवीय मामलों के मंत्रालय ने एक रिपोर्ट में कहा कि बृहस्पतिवार शाम को लगभग 500 यात्रियों से भरी एक नाव में आग लग गई और वह कांगो नदी में पलट गई। यह हादसा लुकोलेला इलाके के मालंगे गांव के पास हुआ। रिपोर्ट में कहा गया है कि व्हेलबोट से जुड़ी इस दुर्घटना के बाद 209 लोगों को बचा लिया गया।

बसनकुसु क्षेत्र में नाव पलटने से गई 86 लोगों की जान
बुधवार को, इसी प्रांत के बसनकुसु क्षेत्र में एक मोटर चालित नाव पलट गई थी। इसमें कम से कम 86 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर छात्र थे। सरकारी मीडिया के अनुसार, कई लोग अब भी लापता हैं, लेकिन उनकी सटीक संख्या नहीं बताई गई है। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि दुर्घटना का कारण क्या था, या शुक्रवार शाम तक बचाव कार्य जारी था या नहीं।

स्थानीय सामाजिक संगठनों ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया
सरकारी मीडिया ने घटनास्थल से मिली रिपोर्टों का हवाला देते हुए बुधवार की दुर्घटना का कारण ‘अनुचित लोडिंग और रात में नाव चलाना’ बताया। सोशल मीडिया आई तस्वीरों में ग्रामीणों को शवों के पास रोते हुए देखा गया। स्थानीय सामाजिक संगठनों ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है और दावा किया है कि मृतकों की संख्या आधिकारिक आंकड़ों से कहीं ज्यादा है। हालांकि, इस पर अधिकारियों की कोई टिप्पणी नहीं मिली।

लकड़ी की पुरानी-कमजोर नावों से सफर करते हैं लोग
कांगो में नाव हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देश में सड़कें बेहद कम और खराब हालत में होने के कारण लोग अक्सर लकड़ी की पुरानी और कमजोर नावों से सफर करते हैं। इनमें न तो लाइफ जैकेट होती हैं और न ही यात्रियों की संख्या पर नियंत्रण। अधिकतर नावें रात में चलती हैं, जिससे हादसों के समय बचाव कार्य बेहद मुश्किल हो जाता है और कई शव अक्सर लापता रह जाते हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version