राष्ट्रवाणी: सत्या राजपूत, रायपुर। B.Ed. और D.El.Ed. पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। छात्रहित और प्राकृतिक परिस्थितियों को देखते हुए सत्र 2026-27 की द्वितीय चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि में दो दिन की बढ़ोतरी की गई है।

अब विद्यार्थी 27 सितंबर रविवार तक ऑनलाइन पंजीयन और विकल्प फॉर्म जमा कर सकेंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, छत्तीसगढ़ की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक, राज्य के शासकीय एवं निजी शिक्षा महाविद्यालयों और संस्थाओं में संचालित B.Ed. और D.El.Ed. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित ऑनलाइन काउंसलिंग 2026 के द्वितीय चरण की पूर्व निर्धारित तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है।

पंजीयन एवं ऑनलाइन विकल्प फॉर्म जमा: 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तकप्रथम सूची दावा-आपत्ति के लिए जारी: 30 सितंबर 2026प्रवेश के लिए प्रथम सूची जारी: 1 अक्टूबर 2026प्रथम सूची के आधार पर प्रवेश: 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2026 तक

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version