Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»CSVTU के डिप्टी रजिस्ट्रार की मौत: तालाब में कमल का फूल तोड़ते वक्त हुआ हादसा, पैर फंसने की वजह से डूबे
Chhattisgarh

CSVTU के डिप्टी रजिस्ट्रार की मौत: तालाब में कमल का फूल तोड़ते वक्त हुआ हादसा, पैर फंसने की वजह से डूबे

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 5, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
CSVTU के डिप्टी रजिस्ट्रार की मौत: तालाब में कमल का फूल तोड़ते वक्त हुआ हादसा, पैर फंसने की वजह से डूबे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

भिलाई। भिलाई के छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. भास्कर चंद्राकर की मौत ने पूरे शैक्षणिक जगत को स्तब्ध कर दिया है।

बुधवार शाम उतई थाना क्षेत्र के पतोरा गांव स्थित तालाब में यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, वे कमल का फूल (Lotus Flower) तोड़ने तालाब में उतरे थे, लेकिन शाखाओं में पैर फंस जाने की वजह से बाहर नहीं निकल सके। ग्रामीणों ने घटना के बाद तुरंत उन्हें तालाब से बाहर निकाला और पास के एक निजी अस्पताल (Private Hospital) ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें सेक्टर-9 अस्पताल भेजने की सलाह दी। लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, ड्यूटी खत्म करने के बाद डॉ. चंद्राकर मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) के साथ उतई प्लॉट पर गए थे, जहां उनका मकान निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान रास्ते में तालाब दिखाई दिया और उन्होंने CFO से कहा कि वे तैरना जानते हैं और कमल का फूल तोड़कर तुरंत वापस आ जाएंगे। लेकिन शाखाओं में उलझने की वजह से वे बाहर नहीं निकल सके।

सीएसवीटीयू के कुलसचिव डॉ. अंकित अरोरा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि डॉ. चंद्राकर विश्वविद्यालय बंद होने के बाद CFO के साथ निर्माण स्थल गए थे, लेकिन तालाब में उतरने के बाद उनका संतुलन बिगड़ गया और वे वापस नहीं आ पाए। मूल रूप से रायपुर निवासी डॉ. भास्कर चंद्राकर की उम्र लगभग 36 वर्ष थी। उनकी पदस्थापना पहले शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय जगदलपुर में थी।

करीब चार साल पहले वे प्रतिनियुक्ति पर सीएसवीटीयू भिलाई में डिप्टी रजिस्ट्रार (Deputy Registrar) के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन से विश्वविद्यालय परिवार और शिक्षा जगत में शोक की लहर है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleराजेश अग्रवाल ने मंत्रालय में कामकाज संभाला, पर्यटन और संस्कृति विभाग को मिलेगी नई दिशा
Next Article अयोध्या में भूटान के प्रधानमंत्री: रामलला के किए दर्शन, करीब दो घंटे राम जन्मभूमि परिसर में बिताए
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026
Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.