सुकमा। NIA ने शुक्रवार को दंतेवाड़ा और सुकमा में 12 स्थानों पर छापेमार कार्रवाई की. ये कार्रवाई 26 अप्रैल 2023 को अरनपुर इलाके में नक्सलियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट के संबंध में की गई है. Nia की टीम ने संदिग्धों/आरोपियों के परिसरों में तलाशी ली.

बता दें कि अरनपुर नक्सली हमला 26 अप्रैल 2023 को दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेडका गांव में किया गया था. भाकपा (माओवादी) की दरभा डिवीजन कमेटी ने जवानों पर अटैक किया था. इस हमले में डीआरजी के 10 जवान शहीद हुए थे. ड्राइवर की भी मौत हुई थी.

दंतेवाड़ा और सुकमा में 12 स्थानों पर NIA का छापा, अरनपुर नक्सली हमले की जांच जारी

तलाशी अभियान में कई चीजें मिली

शुक्रवार को हुई तलाशी में नकदी, हस्तलिखित पत्र और भाकपा (माओवादी) द्वारा लेवी वसूली से संबंधित रसीद बुक, कई आपत्तिजनक सामग्री मिली. इसके साथ संदिग्धों/आरोपियों के डिजिटल उपकरण भी जब्त किए गए. ये आरोपी इस घातक नरसंहार को अंजाम देने वाले भाकपा माओवादी कार्यकर्ताओं से जुड़े पाए गए. एनआईए इस मामले में अपनी जांच जारी रखे हुए है, जिसमें अब तक 27 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. जिनके खिलाफ दो आरोपपत्र दायर किए जा चुके हैं.




राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version