Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु कल ‘बस्तर पंडुम-2026‘ का करेंगी शुभारंभ

February 6, 2026

IT पार्क दुर्ग के लिए 28 कंपनियों से मुख्यमंत्री विष्णु देव की मौजूदगी में MOU

February 6, 2026

इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद में धमाका; 31 की मौत, 169 लोग घायल

February 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर जनवरी में दो महीने के उच्च स्तर पर: पीएमआई
Business

देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर जनवरी में दो महीने के उच्च स्तर पर: पीएमआई

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniFebruary 4, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर जनवरी में दो महीने के उच्च स्तर पर: पीएमआई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली: देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर जनवरी में दो महीने के उच्च स्तर 58.5 पर पहुंच गई। नए कारोबार की प्राप्ति और उत्पादन में तेजी से विस्तार इसकी मुख्य वजह रही जिससे सेवा प्रदाताओं को अतिरिक्त कर्मचारियों की भर्ती करने के लिए प्रोत्साहन मिला। बुधवार को जारी मासिक सर्वेक्षण में यह जानकारी मिली।

मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक दिसंबर के 58.0 से जनवरी में दो महीने के उच्च स्तर 58.5 पर आ गया। क्रय प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) की भाषा में 50 से ऊपर अंक का मतलब गतिविधियों में विस्तार से और 50 से कम का आशय संकुचन से होता है।

एचएसबीसी की मुख्य अर्थशास्त्री (भारत) प्रांजुल भंडारी ने कहा, ” भारत का सेवा क्षेत्र का पीएमआई जनवरी में बढकर 58.5 हो गया जो दिसंबर में 58.0 था। यह इस क्षेत्र में निरंतर गति का संकेत देता है। उत्पादन में मजबूत वृद्धि की मुख्य वजह नए आॅर्डर का लगातार आना रहा जिसमें दक्षिण और दक्षिणपूर्व एशिया से बढ़ती अंतरराष्ट्रीय मांग भी शामिल है।” सर्वेक्षण में पाया गया कि भारत में सेवा प्रदाताओं ने नए कारोबार में तेजी से वृद्धि दर्ज की। वे भविष्य के प्रति अधिक आशावादी थे और उन्होंने अतिरिक्त कर्मचारियों की भर्ती की।

इसके अनुसार, नए आॅर्डर में पिछले दो महीनों में सबसे तेज वृद्धि हुई। नए कारोबार में वृद्धि का मुख्य स्रोत घरेलू बाजार रहा लेकिन अंतरराष्ट्रीय आॅर्डर में भी ठोस वृद्धि हुई। सर्वेक्षण में शामिल प्रतिभागियों ने इंडोनेशिया, केन्या, मलेशिया, ओमान, कतर, श्रीलंका, थाईलैंड और वियतनाम के ग्राहकों से प्राप्त नए व्यवसाय के बारे में जानकारी दी। भारत में सेवा प्रदाता भविष्य के प्रति अधिक आशावादी थे।

कीमतों के मोर्चे पर सर्वेक्षण में पाया गया कि कच्चे माल की लागत और विक्रय शुल्क में वृद्धि तेज गति से हुई, हालांकि यह अब भी मामूली है।
उपभोक्ता सेवा श्रेणी में लागत का दबाव सबसे अधिक तेज रहा जबकि उत्पादन शुल्क में सबसे मजबूत वृद्धि वित्त एवं बीमा क्षेत्र में देखी गई।
इस बीच, जनवरी में भारत के निजी क्षेत्र में नए आॅर्डर और उत्पादन में तेजी से वृद्धि देखी गई। इसने बदले में रोजगार सृजन को बढ़ावा दिया और व्यावसायिक विश्वास को मजबूत किया।

एचएसबीसी इंडिया समग्र उत्पादन सूचकांक दिसंबर के 11 महीने के निचले स्तर 57.8 से बढकर जनवरी में 58.4 हो गया। समग्र पीएमआई सूचकांक, तुलनीय विनिर्माण एवं सेवा पीएमआई सूचकांकों का भारित औसत है। भार, आधिकारिक जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) आंकड़ों के अनुसार विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों के सापेक्ष आकार को दर्शाता है।

भंडारी ने कहा, ” जनवरी में समग्र पीएमआई भी मजबूत हुआ जो विनिर्माण और सेवा दोनों क्षेत्रों में ठोस मांग वृद्धि को दर्शाता है।” सर्वेक्षण के अनुसार, रोजगार के मोर्चे पर दिसंबर में ठहराव के बाद निजी क्षेत्र में रोजगार में 2026 की शुरूआत में वृद्धि हुई। विनिर्माण कंपनियों और उनकी सेवा समकक्षों में रोजगार सृजन की दर मामूली रही।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू…
Next Article छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, दिन में गर्मी, सुबह-शाम हल्की ठंड,जानें आगामी दिनों कैसा रहेगा मौसम
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

इलेक्ट्रिक परिवहन कंपनी ओमेगा सेकी मोबिलिटी ने यात्री ई-दोपहिया खंड में रखा कदम

February 5, 2026
Business

आज सेंसेक्स 3200+ और निफ्टी 1200+ अंक उछला; ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार में बंपर उछाल

February 3, 2026
Business

अमेरिका ने भारत पर लगा टैरिफ घटाया: PM मोदी और ट्रंप की बातचीत के बाद बड़ा फैसला, अब 25 की जगह 18% होगा शुल्क

February 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु कल ‘बस्तर पंडुम-2026‘ का करेंगी शुभारंभ

February 6, 2026

IT पार्क दुर्ग के लिए 28 कंपनियों से मुख्यमंत्री विष्णु देव की मौजूदगी में MOU

February 6, 2026

इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद में धमाका; 31 की मौत, 169 लोग घायल

February 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.