Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»देशभर में मौसम की मार: कहीं झुलसाती गर्मी, कहीं बारिश की आफत; कर्नाटक में एक दिन छुट्टी, हैदराबाद में जलभराव
Country

देशभर में मौसम की मार: कहीं झुलसाती गर्मी, कहीं बारिश की आफत; कर्नाटक में एक दिन छुट्टी, हैदराबाद में जलभराव

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 12, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
देशभर में मौसम की मार: कहीं झुलसाती गर्मी, कहीं बारिश की आफत; कर्नाटक में एक दिन छुट्टी, हैदराबाद में जलभराव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नई दिल्ली: देश पिछले कई दिनों से मौसम की मार झेल रहा है। कहीं, झुलसी गर्मी पड़ रही है, तो कहीं बारिश आफत बनी हुई है। जहां एक तरफ, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में है। वहीं, दूसरी तरफ कर्नाटक और तेलंगाना में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने कर्नाटक में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते स्कूलों में एक दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है।

कर्नाटक और तेलंगाना में बारिश के चलते जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कर्नाटक में हुबली के कुछ हिस्सों में बारिश के बाद जलभराव हो गया है। हुबली की संगम कॉलोनी और अरिहंत लेआउट में जलभराव की स्थिति है। वहीं, हैदराबाद के संतोष नगर और चंपापेट इलाकों में जलभराव हुआ है।

कर्नाटक में भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने कर्नाटक में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने 17 जून तक कर्नाटक के सभी जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसे देखते हुए हुए धारवाड़ जिले की उपायुक्त दिव्या ने पूरे जिले के सभी आंगनबाड़ियों, प्राथमिक और उच्च विद्यालयों, पीयू और डिग्री कॉलेजों में आज एक दिन की छुट्टी की घोषणा की है।

इन राज्यों में चलेगी लू

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। अगले 3-4 दिनों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में लू चलने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान अगले तीन दिनों तक रेड अलर्ट पर रहेंगे। दिल्ली-एनसीआर बुधवार और बृहस्पतिवार को रेड अलर्ट पर हैं उसके बाद 13 जून को ऑरेंज अलर्ट रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 13 की रात से हल्की बारिश और आंधी-तूफान के बाद कुछ राहत मिल सकती है।

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून

दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर भी अच्छी खबर है। लगभग दो हफ्ते के ठहराव के बाद बृहस्पतिवार से मानसून के फिर सक्रिय होने और आगे बढ़ने की संभावना है। आईएमडी ने 12-15 जून के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा और 13 जून और 14 जून को कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा का अनुमान जताया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleक्या देश की सुरक्षा के मुद्दे पर संसद में बहस कराएगी सरकार’ कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछा सवाल
Next Article Gujarat: अहमदाबाद के रिहायशी इलाके में विमान हादसा, आसमान में दिख रहा धुएं का गुबार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.