Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»देशभर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
Country

देशभर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 21, 2025No Comments6 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
देशभर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली: देश भर में लाखों लोगों ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाया, जिसमें योगासन और ध्यान का अभ्यास किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के तटीय शहर विशाखापत्तनम से इस समारोह का नेतृत्व किया।

मोदी ने विशाखापत्तनम के आर.के. बीच पर सामूहिक योग प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा, ‘‘दुर्भाग्य से आज दुनिया किसी न किसी तनाव से गुजर रही है, कितने ही क्षेत्रों में अशांति और अस्थिरता बढ़ रही है। ऐसे में योग से हमें शांति की दिशा मिलती है तथा यह सभी को जोड़ता है।

उन्होंने कहा, ‘‘योग एक ‘पॉज बटन’ है, जिसकी मानवता को आवश्यकता है, जिससे कि वे खुलकर सांस ले सकें, जीवन में संतुलन बना सकें तथा पुन? संपूर्ण बन सकें।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मेरा दुनिया से अनुरोध है कि आइए, इस योग दिवस को मानवता के लिए योग 2.0 के आरंभ के रूप में मनाएं, जहां आंतरिक शांति वैश्विक नीति बन जाती है।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’’ है, जो एक गहरी सच्चाई को दर्शाता है कि धरती पर प्रत्येक इकाई का स्वास्थ्य परस्पर जुड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि मानव कल्याण उस मिट्टी के स्वास्थ्य पर निर्भर करता है, जो भोजन उगाती है, उन नदियों पर निर्भर करता है जो पानी देती हैं और उन जानवरों के स्वास्थ्य पर निर्भर करता है, जो पारिस्थितिकी तंत्र को साझा करते हैं तथा उन पौधों पर निर्भर करता है, जो पोषण करते हैं।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
उत्तराखंड के देहरादून में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने योग को भारत की सौम्य शक्ति का एक शानदार उदाहरण बताया और कहा कि योग अब पूरी मानव जाति की साझा विरासत बन गया है।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘योग किसी धर्म, संप्रदाय या समुदाय से जुड़ा नहीं है। यह स्वस्थ जीवन जीने की एक कला है।’’ उन्होंने सभी से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए इसे दैनिक अभ्यास के रूप में अपनाने की अपील की।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपने संबोधन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि योग के शाश्वत ज्ञान ने लोगों को स्वास्थ्य और सद्भाव के साथ जोड़ने का काम किया है। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संदेश में उन्होंने योग को विश्व को भारत का उपहार बताते हुए कहा कि यह विश्व भर में लाखों लोगों के लिए शांति, शक्ति और एकता की भावना लेकर आता है।

उन्होंने कहा, ह्लभारत की 5,000 साल पुरानी सभ्यतागत विरासत में निहित योग के कालातीत ज्ञान ने मानवता को स्वास्थ्य और सद्भाव के साथ जोड़ने का काम किया है। सियाचिन ग्लेशियर की बर्फीली चोटियों से लेकर विशाखापत्तनम में लंगर डाले नौसेना के जहाजों तक, भारतीय सशस्त्र बलों ने शनिवार को पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया तथा अनुशासन और आंतरिक शक्ति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

देश के विभिन्न स्थानों में कई केंद्रीय मंत्रियों, राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों ने योगासन किये। रक्षा मंत्री राजनाथ ंिसह ने जम्मू कश्मीर के उधमपुर में समारोह का नेतृत्व किया। उनके साथ सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी थे।

ंिसह ने कहा, ‘‘एक समय था, जब योग को केवल साधु-संतों तक ही सीमित माना जाता था। लेकिन आज, लोग न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर से लेकर एफिल टावर के पास लॉन तक चटाइयों पर सूर्य नमस्कार कर रहे हैं। क्या यह किसी चमत्कार से कम है?’’ उन्होंने कहा कि यह भारत की ‘‘उभरती हुई सौम्य शक्ति’’ है और योग इसका ‘‘सबसे मजबूत दूत’’ बन गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने यहां कर्तव्य पथ पर सामूहिक योगाभ्यास का नेतृत्व किया, जबकि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने विभिन्न देशों के राजदूतों और राजनयिक दल के अन्य सदस्यों के साथ राष्ट्रीय राजधानी के नेहरू पार्क में योगासन किए।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना के तट पर योगासन किया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने योग दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में योग कार्यक्रम का नेतृत्व किया।

हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब ंिसह सैनी कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योग गुरु रामदेव के साथ शामिल हुए। सैनी ने कहा, ‘‘योग केवल व्यायाम नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ जीवन जीने का एक महत्वपूर्ण विज्ञान भी है।’’

बस्का जिले के सालबाड़ी में योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा, ‘‘योग व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक पहलुओं को जोड़ता है और एक संपूर्ण जीवन जीने में मदद करता है।’’

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने स्कूली शिक्षकों से अपील की कि वे छात्रों के साथ प्रतिदिन 15 मिनट योगाभ्यास करें, ताकि वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहें। बिहार में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित शिविर में योग का अभ्यास किया।

अरुणाचल प्रदेश ने भी शनिवार को पूरे राज्य में कई कार्यक्रमों के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) के टी परनाइक और मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने इस अवसर पर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व पर जोर दिया।

झारखंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें विभिन्न दलों के नेताओं ने शारीरिक और मानसिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए योगाभ्यास में भाग लिया।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इस अवसर पर बधाई दी और सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “योग जीवन को संतुलित और समग्र रूप से स्वस्थ रखने का एक शक्तिशाली तरीका है। यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है, विचारों में स्पष्टता लाता है और जीवन को स्थिरता प्रदान करता है। आइए हम सभी संकल्प लें कि हम योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करेंगे।”

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया और कहा, “योग केवल एक अभ्यास नहीं है, बल्कि एक जीवनशैली है, जो हृदय, आत्मा और मस्तिष्क के बीच संतुलन स्थापित करता है।”

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि योग शरीर और मन दोनों को शुद्ध करता है और आज की तेज-रफ्तार ंिजदगी में स्वास्थ्य, आध्यात्मिकता और मानवीय जुड़ाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

तमिलनाडु में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह उत्साहपूर्ण रहा और मदुरै में राज्यपाल आर एन रवि की अगुआई में आयोजित विशाल योग सत्र सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। राज्यपाल ने वृक्षासन, भुजंगासन और धनुरासन सहित योग आसन किए। आयोजक वेलम्मल ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के अनुसार, इस समारोह में 10,000 छात्रों ने हिस्सा लिया।

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने चेन्नई के राष्ट्रीय सिद्ध संस्थान में आयोजित समारोह में हिस्सा लिया, जबकि पूर्व राज्यपाल डॉ तमिलिसाई सौंदरराजन ने भाजपा पदाधिकारी और अभिनेत्री नमिता के साथ गुडियाथम में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

दिसंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक मसौदा प्रस्ताव पेश किया था और रिकॉर्ड 175 सदस्य देशों ने इसका समर्थन किया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमुख्यमंत्री साय ने ‘गजरथ यात्रा’ का किया शुभारंभ, मानव-हाथी द्वंद रोकने की अनूठी पहल
Next Article मुख्यमंत्री साय ने किया योगाभ्यास: जशपुर के रणजीता स्टेडियम में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.