Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

होर्मुज से गुजरा ‘जग विक्रम’: भारत के लिए राहत की खबर, युद्धविराम के बाद फिर शुरू हुआ समुद्री रास्ता – |

April 11, 2026

पांडुलिपि संरक्षण में आगे आएँ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों से आह्वान

April 11, 2026

यातायात विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 निरीक्षकों के तबादले

April 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»DGP का कड़ा निर्देश- लूट की वारदात रोकें, थाने में हर शिकायत सुनी जाए
Chhattisgarh

DGP का कड़ा निर्देश- लूट की वारदात रोकें, थाने में हर शिकायत सुनी जाए

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniFebruary 22, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
DGP का कड़ा निर्देश- लूट की वारदात रोकें, थाने में हर शिकायत सुनी जाए
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

🔴पुलिस अफसरों की बैठक लेकर अपराधों की समीक्षा की गौतम ने

सीजी न्यूज ऑनलाइन, 22 फरवरी। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने 21 फरवरी को बिलासपुर रेंज के आईजी कार्यालय के सभागार में जिले के पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में आईजी रामगोपाल गर्ग, एएसपी ग्रामीण माधुलिका सिंह, एएसपी शहर पंकज पटेल, विशेष शाखा एएसपी दीपमाला कश्यप, अभियोजन के संयुक्त संचालक माखनलाल पांडे समेत पुलिस व फायर विभाग के सभी राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।

डीजीपी ने सबसे पहले राजकिशोर नगर के सराफा कारोबारी से हुई लूट के मामले की जानकारी ली। 24 घंटे में अंतरराज्यीय समन्वय से आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरा माल बरामद करने पर टीम की तारीफ की। साथ ही कहा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए गश्त, संदिग्धों की जांच, होटल-लॉज की चेकिंग और खुफिया तंत्र मजबूत किया जाए।

ज्वेलरी शॉप व बैंकों की नियमित जांच और सीसीटीवी सिस्टम पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

डीजीपी ने स्पष्ट कहा कि थानों में आने वाले हर व्यक्ति की शिकायत ठीक से सुनी जाए। थाना प्रभारी खुद रिपोर्ट सुनें और एफआईआर दर्ज करें। संदिग्ध मौत (मर्ग) के मामलों की जांच गंभीरता और बारीकी से हो। नाकेबंदी व्यवस्था सुधारने और राजपत्रित अधिकारियों द्वारा थानों की प्रभावी निगरानी के निर्देश दिए गए।

अभियोजन विभाग को निर्देश मिला कि अदालतों और थानों के समन्वय से आईसीजेएस सिस्टम के तहत ई-चालान और ई-एविडेंस की प्रक्रिया मजबूत की जाए, ताकि जांच की गुणवत्ता बेहतर हो और मामलों का निपटारा तेज हो।

होमगार्ड और फायर विभाग के साथ बैठक में डीजीपी ने सिरगिट्टी और मोपका की आगजनी घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को देने को कहा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।

अंत में डीजीपी ने आईजी रामगोपाल गर्ग को निर्देश दिया कि रेंज के सभी जिलों में इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग में संवेदनशीलता और सख्ती, दोनों साथ चलें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मिलीं जन-जन की शुभकामनाएं, जन्मदिन पर मुख्यमंत्री निवास बना उल्लास का केंद्र
Next Article सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

पांडुलिपि संरक्षण में आगे आएँ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों से आह्वान

April 11, 2026
Chhattisgarh

यातायात विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 निरीक्षकों के तबादले

April 11, 2026
Chhattisgarh

कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

April 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

होर्मुज से गुजरा ‘जग विक्रम’: भारत के लिए राहत की खबर, युद्धविराम के बाद फिर शुरू हुआ समुद्री रास्ता – |

April 11, 2026

पांडुलिपि संरक्षण में आगे आएँ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों से आह्वान

April 11, 2026

यातायात विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 निरीक्षकों के तबादले

April 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.