धमतरी। जिले में बीती रात दो लोगों की हत्या होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पहली घटना अर्जुनी थाना के भानपुरी की है, जहां आधी रात को बुजुर्ग की हत्या कर घर में रखे जेवर लूट हत्यारे फरार हो गए। बताया जा रहा कि दो हत्यारे नकाबपोश पहनकर आए थे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है। दूसरी हत्या कोतवाली थाना क्षेत्र के बठेना वार्ड में हुई है, जहां नानी ने शराब के लिए पैसे नही दिए तो पोते ने उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version