Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»धमतरी में विवाद के बाद रायपुर के तीन युवकों की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार
Chhattisgarh

धमतरी में विवाद के बाद रायपुर के तीन युवकों की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 12, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
धमतरी में विवाद के बाद रायपुर के तीन युवकों की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में विवाद के दौरान तीन युवकों की हत्या के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. धमतरी जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्नपूर्णा ढाबे में बीती रात कुछ लोगों ने विवाद के बाद रायपुर निवासी तीन लोगों सुरेश हियाल, नितिन टांडी और आलोक ठाकुर की हत्या कर दी.

उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने पांच लोगों गोपी दीवान (20), कुलेश्वर नेताम (25), रणवीर कुमार साहू (20), कमलेश ध्रुव (19) और गौतम दीवान (22) को गिरफ्तार कर लिया है जबकि इस मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों को हिरासत में भी लिया है.
पुलिस के मुताबिक रायपुर निवासी युवक एक कार में सवार होकर धमतरी गए थे.

धमतरी जिले के पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने मंगलवार को बताया कि अभी तक की गयी जांच में पता चला है कि सोमवार रात लगभग सवा 11 बजे कुछ युवकों ने ढाबे में खाना खाने के बाद ढाबे के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया तथा उपद्रव मचाया. इस दौरान कार में सवार तीन युवक वहां खाना खाने पहुंचे और उपद्रव कर रहे युवकों का उनके साथ विवाद हो गया. इस दौरान उपद्रवियों ने कार में सवार तीन लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी.

पुलिस अधीक्षक परिहार ने बताया कि जानकारी मिली है कि आलोक सिंह ठाकुर, नितीन टांडी और सुरेश हियाल अपने साथियों के साथ ढाबा पहुंचे थे, जहां पहले से मौजूद आठ आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज कर हाथापाई की और मुख्य आरोपी गोपी दीवान ने चाकू से तीनों पर जानलेवा हमला किया. इस घटना के बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गए.

उन्होंने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने आज सुबह तक इस मामले में तीन नाबालिगों समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया. बाद में इनमें से पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया तथा आरोपी नाबालिग लड़कों को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर लिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवकों को स्थानीय अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकश्मीरी पंडित महिला की हत्या के दशकों पुराने मामले में JKLF के पूर्व सदस्यों के घरों पर छापेमारी
Next Article अंबानी परिवार देश का सबसे अमीर कारोबारी घराना, अदाणी परिवार दूसरे स्थान पर
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026
Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.