Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»धनखड़ के अचानक इस्तीफे के कारणों का खुलासा करे केंद्र सरकार: सचिन पायलट
Country

धनखड़ के अचानक इस्तीफे के कारणों का खुलासा करे केंद्र सरकार: सचिन पायलट

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 24, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
धनखड़ के अचानक इस्तीफे के कारणों का खुलासा करे केंद्र सरकार: सचिन पायलट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जयपुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफे दिए जाने पर बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार को इस घटनाक्रम के कारणों का खुलासा करना चाहिए. पायलट ने टोंक में एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, “इस तरह से अचानक इस्तीफा दिये जाने से इस बात की पुष्टि होती है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्र सरकार को न तो संविधान की, न संवैधानिक संस्थाओं की और न ही संवैधानिक पदों की कोई परवाह है.”

उन्होंने कहा, “आज नहीं तो कल इसका खुलासा जरूर होगा. मैं इस बात को मानने से इनकार करता हूं कि मात्र स्वास्थ्य कारण से (जगदीप) धनखड़ साबब ने इस्तीफा दिया होगा. जरूर कुछ न कुछ दबाव होगा, कुछ न कुछ कहा सुना गया होगा.” पायलट ने कहा, “जल्दबाजी में पर्दे के पीछे चुपचाप तरीके से इस्तीफे लिए जा रहे है, लोगों को हटाया जा रहा है… इन कारणों का खुलासा सरकार को करना चाहिए. मुझे लगता है कि आज नहीं कल पूरी बात सामने आएगी और कारण पता चलेंगे.” जगदीप धनखड़ ने सोमवार देर शाम स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था.

पायलट ने कहा, “उनका (धनखड़) का व्यक्तिगत निर्णय है लेकिन कुछ मसला जरूर है. क्योंकि उपराष्ट्रपति देश में राष्ट्रपति के बाद नंबर दो का संवैधानिक पद है. भाजपा व केंद्र सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं का और संवैधानिक पदों का कभी मान सम्मान किया नहीं है.” कांग्रेस नेता ने कहा, “बिना वजह कुछ नहीं होता है. निश्चित रूप से कुछ न कुछ घटनाक्रम पर्दे के पीछे हुआ है. सरकार को खुलासा करना चाहिए ऐसी क्या विशेष परिस्थितियां थीं जहां पर किसान पृष्ठभूमि वाले एक व्यक्ति को अचानक अपना पद छोड़ना पड़ा.?” पायलट ने कहा, “जो लोग युवाओं की बात करते हैं, उन्हें उनके लिए काम करना चाहिए. प्रधानमंत्री के पास इसके लिए समय नहीं है क्योंकि वह विदेश यात्राओं में बहुत व्यस्त हैं.”

उन्होंने राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है और कोई शासन-प्रशासन नजर नहीं आ रहा है. पायलट ने आरोप लगाया, “असली मुद्दा यह है कि सरकार का कानून-व्यवस्था पर कोई नियंत्रण रहा नहीं है. रोजगार और विकास के सारे दावे खोखले साबित हो रहे हैं.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपाट जात्रा के साथ शुरू हुआ विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा
Next Article संसद में लगातार चौथे दिन भी रहा गतिरोध कायम : रास में छह सदस्यों को दी गयी विदाई
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.