चेन्नई: दिग्गज एमएस धोनी के माता-पिता पान सिंह और देविका देवी की मौजूदगी ने शनिवार को चेपक में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर ंिकग्स के आईपीएल मैच को और भी खास बना दिया। धोनी 2008 में आईपीएल के पहले सत्र से चेन्नई की टीम के साथ जुड़े है और यह पहली बार है जब उनके माता-पिता आईपीएल मैच देखने पहुंचे हैं।

धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी मौजूद थीं, हालांकि वे अक्सर चेन्नई में आईपीएल मैच देखने जाती हैं।
मैच से पहले ऐसी चर्चा थी कि अगर नियमित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ चोट से उबरने में विफल रहे तो धोनी चेन्नई की टीम की कमान संभालेंगे। गायकवाड़ को पिछले रविवार को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी के दौरान यह चोट लगी थी।

गायकवाड़ के टॉस के लिए आने से हालांकि धोनी को कप्तानी और उनके प्रशंसकों को पुरानी यादें ताजा करने का मौका नहीं मिला। आईपीएल में 43 वर्षीय धोनी के भविष्य को लेकर काफी चर्चा हो रही है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उनका नौवें नंबर पर उतरना खेल प्रशंसकों को अच्छा नहीं लगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version