नयी दिल्ली: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने बुधवार को आईपीएल में 35 गेंद में शतक जमाने वाले 14 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा कि इस उम्र में उसका आत्मविश्वास कमाल का है और उसका प्रदर्शन उदीयमान क्रिकेटरों के लिये प्रेरणास्रोत बनेगा।

राजस्थान रॉयल्स के सूर्यवंशी आईपीएल में शतक जमाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में आईपीएल का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा। धवन ने इंटर कांटिनेंटल लीजैंड्स चैम्पियनशिप के लांच से इतर कहा ,‘‘ यह शानदार प्रदर्शन है। उसने बेहतरीन बल्लेबाजी की। बड़ी बात यह है कि वह सिर्फ 14 साल का है और इतनी कम उम्र में उसके भीतर गजब का आत्मविश्वास है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ उसने जिस तरह से इतने अनुभवी गेंदबाजों पर दबाव बनाया, देश को उस पर गर्व है और वह देश के उदीयमान क्रिकेटरों के लिये प्रेरणास्रोत बनेगा।’’ धवन ने कश्मीर के पहलगाम पर आतंकवादी हमले की भी ंिनदा की। उन्होंने कहा ,‘‘ पहलगाम में जो हुआ, उसके लिये मेरे पास शब्द नहीं है। मुझे अपनी सरकार पर पूरा भरोसा है कि वे इसका जवाब देने की योजना बना रहे होंगे। हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के लिये मेरी संवेदनायें है।’’

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version