Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»दिल्ली भाजपा ने वक्फ बिल के समर्थन में किया प्रदर्शन
Blog

दिल्ली भाजपा ने वक्फ बिल के समर्थन में किया प्रदर्शन

atulpradhanBy atulpradhanApril 2, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
दिल्ली भाजपा ने वक्फ बिल के समर्थन में किया प्रदर्शन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने बुधवार को विजय चौक और रेल भवन चौराहे पर वक्फ (संशोधन) विधेयक के प्रति समर्थन जताने के लिये प्रदर्शन किया।

इस विधेयक को आज लोकसभा में चर्चा और इसे पारित कराने के लिए पेश किया जायेगा। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में पार्टी के सदस्यों ने तख्तियां थाम रखी थीं, जिन पर लिखा था, ”वक्फ विधेयक में पिछड़े मुसलमानों का हिस्सा सुनिश्चित करने के लिए मोदी जी का धन्यवाद।”

सचदेवा ने कहा, ”इस विधेयक का उद्देश्य गरीब मुसलमानों का उत्थान सुनिश्चित करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। यह उन लोगों को कानूनी सहायता प्रदान करेगा, जिनके अधिकार अनुचित तरीके से छीने गए हैं।”

विधेयक का विरोध करने वालों से भाजपा नेता ने पूछा कि वे समुदाय के कल्याण के लिए किए जाने वाले उपायों के खिलाफ क्यों हैं।

वक्फ बोर्डों को नियंत्रित करने वाले कानून में संशोधन करने के लिए विधेयक में 1995 के वक्फ अधिनियम में दूरगामी बदलावों से संबंधित प्रस्ताव है, जिसमें ऐसे निकायों में मुस्लिम महिलाओं और गैर-मुस्लिमों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना शामिल है।

इस विधेयक के उद्देश्यों और कारणों के अनुसार, यह बोर्ड की शक्तियों से संबंधित मौजूदा कानून की धारा 40 को हटाने का प्रयास करता है, जिसमें यह तय करने की शक्ति है कि कोई संपत्ति वक्फ संपत्ति है या नहीं।

इसमें केंद्रीय वक्फ परिषद और राज्य वक्फ बोर्डों की व्यापक संरचना का प्रावधान है, तथा बोहरा और आगाखानियों के लिए औकाफ का एक अलग बोर्ड स्थापित करने का भी प्रस्ताव है। इसमें मुसलमानों में शिया, सुन्नी, बोहरा, आगाखानियों और अन्य पिछड़े वर्गों के प्रतिनिधित्व का प्रावधान है।

वक्फ (संशोधन) विधेयक में अधिनियम का नाम बदलकर एकीकृत वक्फ प्रबंधन, सशक्तीकरण, दक्षता और विकास अधिनियम, 1995 करने का भी प्रावधान है।

लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक पर चर्चा और पारित होने के लिए आठ घंटे का समय निर्धारित किया गया है। सरकार जहां इसे पारित कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है, वहीं विपक्ष प्रस्तावित कानून को असंवैधानिक बताकर इसकी निंदा करने में एकजुट है।

राज्यसभा में बृहस्पतिवार को इस पर चर्चा होने की उम्मीद है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleगाजा पट्टी में अपने सैन्य अभियान का विस्तार कर रहा इजराइल
Next Article मिचेल हे के दम पर न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तान को हराया
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.