नयी दिल्ली. देश में अवैध रूप से रह रहे 18 बांग्लादेशियों सहित 29 विदेशी नागरिकों को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका से पकड़ा गया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के निर्वासन के आदेश जारी कर दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि कुल 29 विदेशी नागरिकों में से 18 बांग्लादेश के हैं, चार आइवरी कोस्ट से, तीन नाइजीरिया से, दो लाइबेरिया से तथा एक-एक तंजानिया और बेनिन से हैं.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी विदेशी नागरिक देश में तय समय से ज़्यादा समय तक या अवैध रूप से रहते हुए पाए गए. अधिकारी ने बताया कि इन लोगों को पकड़े जाने के बाद निर्वासन के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) को सौंप दिया गया है. उन्होंने बताया कि विदेशी नागरिकों को एफआरआरओ के समक्ष पेश किया गया और इसने उनके निर्वासन के आदेश जारी कर दिए. अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उन्हें हिरासत केंद्र में भेज दिया गया है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version