नयी दिल्ली. दिल्ली के कश्मीरी गेट अंतरराज्यीय बस अड्डे(आईएसबीटी) पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा में कथित रूप से तोड़फोड़ किए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को अज्ञात लोगों ने लुटियंस दिल्ली स्थित अकबर रोड के साइनबोर्ड को विरूपित कर दिया.
यह साइनबोर्ड नयी दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के अधिकार क्षेत्र में है, जिसे नगर निगम प्राधिकारियों ने तुरंत साफ कर दिया. एनडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मामले की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ”संबंधित टीमों को तुरंत भेजा गया और हम अब किसी भी तरह की तोड़फोड़ को रोकने के लिए इलाके में कड़ी निगरानी रख रहे हैं.” अधिकारियों ने नागरिकों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया है, जबकि अपराधियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version