Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»दिल्ली ने राजस्थान रॉयल्स को 189 रन का दिया लक्ष्य
Blog

दिल्ली ने राजस्थान रॉयल्स को 189 रन का दिया लक्ष्य

atulpradhanBy atulpradhanApril 16, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
दिल्ली ने राजस्थान रॉयल्स को 189 रन का दिया लक्ष्य
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल की जुझारू पारी के बाद कप्तान अक्षर पटेल और ट्रिस्टन स्टब्स की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पांच विकेट पर 188 रन बनाए.

दिल्ली की ओर से सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने सर्वाधिक 49 रन बनाए. उन्होंने लोकेश राहुल (38) के साथ तीसरे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी की. अक्षर ने अंत में 14 गेंद में चार चौकों और दो छक्कों से 34 रन जबकि स्टब्स ने 18 गेंद में दो चौकों और इतने ही छक्कों से नाबाद 34 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 190 रन के करीब पहुंचाया. रॉयल्स की ओर से जोफ्रा आर्चर सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 32 रन देकर दो विकेट चटकाए. वानिंदु हसरंगा (38 रन पर एक विकेट) और महेश तीक्षणा (40 रन पर एक विकेट) ने एक-एक विकेट चटकाया.

रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जिसके बाद दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही. जैक फ्रेजर मैकगर्क (09) ने जोफ्रा आर्चर पर लगातार दो चौकों के साथ शुरुआत की लेकिन इसी तेज गेंदबाज के अगले ओवर में गेंद को हवा में लहराकर यशस्वी जायसवाल को आसान कैच दे बैठे.

मुंबई इंडियन्स के खिलाफ पिछले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले करूण नायर खाता खोले बिना रन आउट हो गए. संदीप शर्मा की गेंद अभिषेक पोरेल के शरीर से टकराकर बैकवर्ड प्वाइंट पर वानिंदु हसरंगा के पास पहुंची और नायर रन लेने के लिए दौड़ पड़े. हसरंगा ने गेंद को संदीप की ओर फेंका जिन्होंने नायर के क्रीज पर पहुंचने से पहले स्टंप उखाड़ दिए. पोरेल ने दूसरे ओवर में तुषार देशपांडे को निशाना बनाते हुए उनके ओवर में चार चौकों और एक छक्के से 23 रन बटोरे. दिल्ली ने पावर प्ले में दो विकेट पर 46 रन बनाए.

अच्छी फॉर्म में चल रहे राहुल ने देशपांडे पर छक्के के साथ सातवें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया. गेंद के थोड़ा पुराना होने के बाद बल्लेबाजों को रन बनाने में थोड़ी परेशानी हुई जिससे बीच में ओवरों में गेंदबाजों ने रन गति पर अंकुश लगाया.
राहुल ने तीक्षणा पर लॉन्ग ऑफ पर छक्के से पोरेल के साथ अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की. रन गति बढ़ाने का दबाव बल्लेबाजों पर दिख रहा था और आर्चर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में राहुल ने डीप मिडविकेट पर शिमरोन हेटमायर को कैच थमा दिया. उन्होंने 32 गेंद की अपनी पारी में दो छक्के और इतने ही चौके मारे.

पोरेल आर्चर की बाउंसर पर भाग्यशाली रहे जब गेंद उनके बल्ला का किनारा लेकर विकेटकीपर सैमसन के हाथों में पहुंची लेकिन किसी ने अपील नहीं की. ट्रिस्टन स्टब्स ने हसरंगा पर छक्के के साथ 14वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया लेकिन पोरेल इसी ओवर में लॉन्ग ऑफ पर रियान पराग के हाथों लपके गए. पोरेल ने 37 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का मारा.

अक्षर ने हसरंगा की लगातार गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के के साथ रन गति में इजाफा किया. स्टब्स इसी ओवर में भाग्यशाली रहे जब लॉन्ग ऑफ पर पराग ने उनका कैच टपका दिया. अक्षर ने अगले ओवर में तीक्षणा पर भी एक छक्का और दो चौके मारे लेकिन इसी स्पिनर की गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर ध्रुव जुरेल को कैच दे बैठे. उन्होंने 14 गेंद की अपनी पारी में दो छक्के और चार चौके मारे.
स्टब्स ने 19वें ओवर में आर्चर पर दो चौके मारे जबकि आशुतोष शर्मा (नाबाद 15) ने भी गेंद को बाउंड्री के दर्शन कराए. संदीप ने अंतिम ओवर में लगातार तीन वाइड और एक नोबॉल फेंकी जिसमें फ्री हिट पर स्टब्स ने चौका मारा और फिर अगली फुलटॉस पर छक्का जड़ा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबैंकाक की यात्रा छिपाने के लिए व्यक्ति ने पासपोर्ट के पन्ने फाड़े, मुंबई हवाई अड्डे पर पकड़ा गया
Next Article अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस अगले सप्ताह की शुरुआत में आएंगे भारत
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.