राष्ट्रवाणी: निर्देशक राजकुमार संतोषी ने फिल्म अंदाज अपना अपना के सीक्वल को लेकर स्पष्टीकरण दे दिया है। अंदाज अपना अपना फिल्म (फोटो क्रेडिट- फेसबुक) डायरेक्टर ने सीक्वल को लेकर दिया बयान एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 की कल्ट मूवी के तौर पर फिल्म अंदाज अपना अपना को जाना जाता है।

सलमान खान और आमिर खान स्टारर इस मूवी के सीक्वल को लेकर लंबे समय से चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने अंदाज अपना अपना 2 को लेकर स्पष्टीकरण दे दिया है और बताया है कि क्या भविष्य में इस मूवी का सीक्वल देखने को मिलेगा या नहीं। आइए जानते हैं कि संतोषी ने इस मामले पर क्या कहा है- हाल ही में सलमान खान और आमिर खान स्टारर फिल्म अंदाज अपना अपना (Andaz Apna Apna) के निर्देशक राजकुमार संतोषी ने समाचार एजेंसी IANS को दिए एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने फिल्म की सीक्वल को लेकर बात की है और बताया है- मैं सीक्वल बनाने में यकीन नहीं रखता आने वाली फिल्म भी एक कॉमेडी-एडवेंचर होगी और इसमें संगीत और ह्यूमर का अंदाज भी वैसा ही होगा, जैसा आपको फिल्म अंदाज अपना अपना में देखने को मिला था।

फिल्म का नाम अदा अपनी अपनी है। हालांकि, इसकी कहानी और किरदारों काफी अलग होगा। अंदाज अपना अपना’ पहले ही बन चुकी है।

मैं उसी जॉनर और उसी तरह की कॉमेडी, एडवेंचर – अदा अपनी-अपनी में नए सिरे से पेश करने की कोशिश में हूं। इस तरह से राजकुमार संतोषी ने अंदाज अपना अपना के सीक्वल को खारिज कर दिया है। मालूम हो कि साल 1994 में सलमान खान, आमिर खान, करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, शक्ति कपूर और परेश रावल जैसे कई कलाकारों से सजी फिल्म अंदाज अपना अपना को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।

उस दौर में ये मूवी बेशक कमर्शियल तौर पर फ्लॉप रही, लेकिन आज के दौर में इसे कल्ट माना जाता है। दरअसल बीते महीने निर्देशक राजकुमार संतोषी ने करीब 3 दशक बाद अभिनेता सनी देओल संग फिल्म बंटवारा 1947 के जरिए वापसी की थी। लेकिन सनी और संतोषी की ये कमबैक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई और फ्लॉप रही।

बता दें कि इससे पहले सनी देओल बतौर अभिनेता राजकुमार संतोषी की घातक, दामिनी और घायल जैसी ब्लॉकबस्टर मूवीज में नजर चुके थे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version