Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»दक्षिण अफ्रीका के 159 रन के जवाब में भारत ने एक विकेट पर 37 रन बनाये
Sports

दक्षिण अफ्रीका के 159 रन के जवाब में भारत ने एक विकेट पर 37 रन बनाये

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 14, 2025No Comments7 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
दक्षिण अफ्रीका के 159 रन के जवाब में भारत ने एक विकेट पर 37 रन बनाये
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कोलकाता. जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका की पारी को 159 रन पर समेटने के बाद भारतीय टीम ने दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट के शुरुआती दिन शुक्रवार को यहां अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 37 रन बनाकर साथ अपनी स्थिति मजबूत कर ली.

अपना 51वां टेस्ट खेल रहे बुमराह ने पारी में 16वीं बार पांच विकेट झटक कर दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को क्रीज पर ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं दिया. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के सर्वोच्च स्कोरर एडेन मारक्रम (31) और रियान रिकेलटन (23) को चलता कर शुरुआती झटके देने के बाद शानदार लय में चल रहे टोनी डि जोर्जी (24) को पगबाधा किया.

बुमराह ने चाय के विश्राम के बाद साइमन हार्मर (पांच) और केशव महाराज को पवेलियन की राह दिखाकर अपने पांच विकेट पूरे किये.
बुमराह को कुलदीप यादव (36 रन पर दो विकेट) और मोहम्मद सिराज (47 रन पर दो विकेट) को अच्छा साथ मिला जबकि अक्षर पटेल (21 रन पर एक विकेट) ने भी एक सफलता हासिल की. भारतीय बल्लेबाजों ने इसके बाद बेहद सतर्क शुरुआत की. टीम ने खराब रोशनी के कारण जल्दी खेल खत्म होने तक 20 ओवर में एक विकेट पर 37 रन बनाये.

भारत पहली पारी में अभी 122 रन पीछे है और क्रीज पर लोकेश राहुल (13) के साथ वाशिंगटन सुंदर (छह) मौजूद है. भारत को इकलौता झटका यशस्वी जायसवाल के आउट होने से लगा जो मार्को यानसन की ऑफ स्टंप के करीब की गेंद को कट करने की कोशिश में विकेटों पर खेल गये. जायसवाल ने अपनी पारी की 16वीं गेंद पर यानसन के खिलाफ चौके के साथ खाता खोलने के बाद मुल्डर की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराये.

जायसवाल ऑफ स्टंप के करीब की गेंद को कट करने की कोशिश में यानसन की गेंद को विकेटों पर खेल बैठे. दूसरे छोर से पारी की शुरुआत में अति रक्षात्मक रवैया अपनाने वाले लोकेश राहुल ने मुल्डर के खिलाफ कवर और मिड ऑफ के बीच शानदार ड्राइव से चौका बटोरा. दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने भी शानदार लाइन लेंथ से गेंदबाजी की और भारतीय बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया.

केशव महाराज ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से लोकेश राहुल को थोड़ा परेशान किया और गेंद कुछ मौकों पर उनके बल्ले और विकेट के बेहद करीब से निकली यही हाल तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आये वाशिंगटन का भी रहा लेकिन दोनों बल्लेबाज अपना विकेट बचाने में सफल रहे.

दक्षिण अफ्रीका ने इससे टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और मारक्रम ने रिकेलटन के साथ टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई.
मारक्रम को खाता खोलने में 23 गेंद लग गये लेकिन उन्होंने शानदार स्ट्रेट ड्राइव और कवर ड्राइव के साथ शुरुआत की और फिर अक्षर पटेल के खिलाफ बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से शानदार लेट कट खेला.

उन्होंने इस वामहस्त गेंदबाज के खिलाफ कलाई का इस्तेमाल करते हुए मिड-विकेट पर शानदार छक्का जड़ा. दूसरी तरफ रियान रिकेलटन ने 22 गेंदों पर चार चौकों और 23 रन की आक्रामक पारी के साथ भारत परेशान करना शुरू कर दिया था. बुमराह ने रिकेलटन आउट करके 57 रन की साझेदारी को तोड़ भारत को पहली सफलता दिलाई. उनका अगला ओवर और कमाल का रहा. उन्होंने शॉट गेंद ने तेजी से उछाल ली जिससे सामंजस्य बिठाने का मारक्रम को समय नहीं मिला और गेंद उनके दस्तानों से टकरा कर चोट से उबर कर टीम में वापसी कर रहे विकेटकीपर ऋषभ पंत के दस्तानों में चली गयी.

बुमराह ने इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा को भी परेशान किया लेकिन उनका शिकार कुलदीप यादव ने किया.
कुलदीप की स्पिन लेते गेंद ने उनके बल्ले का अंदरुनी किनारा लिया और लेग स्लिप में ध्रुव जुरेल ने शानदार कैच लपक कर बावुमा की तीन रन की पारी का अंत किया. शानदार लय में चल रहे डि जोर्जी और मुल्डर ने संभल कर खेलते हुए टीम की वापसी की कोशिश की लेकिन दिन के दूसरे सत्र में कुलदीप के खिलाफ रिवर्स स्वीप की कोशिश में मुल्डर पगबाधा हो गये. बुमराह ने डि जोर्जी को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका दिया.

शुरुआती छह ओवरों में 34 रन लुटाने वाले सिराज ने अपने 10वें ओवर में शानदार दोहरी सफलता के साथ दक्षिण अफ्रीका के निचले मध्यक्रम को तहस-नहस कर दिया. उन्होंने चार गेंदों के अंतराल में काइल वेरेने (16) और यानसन (शून्य) को आउट किया.
चाय के विश्राम से एक गेंद पहले अक्षर पटेल ने कॉर्बिन बॉश (तीन) को पगबाधा किया तो वहीं बुमराह ने तीसरे सत्र की शुरुआत में दो विकेट के साथ औपचारिकता पूरी की.

इससे पहले भारतीय टीम ने 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में खेले गये टेस्ट के बाद पहली बार पहली बार चार स्पिनरों को मैदान में उतारा. इसके उलट दक्षिण अफ्रीका ने सिर्फ दो स्पिनरों को एकादश में शामिल किया. टीम को कैगिसो रबाडा के चोटिल होने से झटका लगा और उनकी जगह तेज गेंदबाज बॉश को मौका मिला.

पिच के असमान उछाल से बल्लेबाजी में नाकामी मिली : प्रिंस

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी कोच एशवैल प्रिंस ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को बल्लेबाजों की नाकामी के लिये ईडन गार्डंस की पिच से मिलने वाले असमान उछाल को कसूरवार ठहराया . जसप्रीत बुमराह के पांच विकेट की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दो सत्र में ही 159 रन पर आउट कर दिया .

प्रिंस ने पहले दिन के खेल के बाद कहा ,” शुरू में ही संकेत मिल गए थे कि पिच से उछाल असमान रहेगा . जब आपको लगता है कि बल्लेबाज 20, 30 रन बनाकर आत्मविश्वास में इजाफा करेगा लेकिन यहां समान उछाल नहीं होने से बल्लेबाजों में वह आत्मविश्वास आया ही नहीं .” उन्होंने कहा ,” क्रीज पर एक घंटा बिताने के बाद भी आप वह भरोसा नहीं कर पाये जो करना चाहिये था .” प्रिंस ने कहा कि भारत के गेंदबाजों ने उन्हें सांस लेने का मौका भी नहीं दिया .

उन्होंने कहा ,” बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण के सामने ऐसा ही होता है . उन्होंने सटीक जगहों पर गेंद डाली .” दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा पसली की चोट के कारण बाहर हैं और प्रिंस ने स्वीकार किया कि पहले दिन बुमराह की गेंदबाजी देखने के बाद अब रबाडा की कमी और खलेगी . उन्होंने कहा ,” रबाडा विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं . वह दुनिया के शीर्ष दो या तीन तेज गेंदबाजों में से है . हमने पहले दिन देखा कि एक और सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज ने इस पिच पर कितनी उम्दा गेंदबाजी की . हमें रबाडा की कमी निश्चित तौर पर खलेगी .”

कैगिसो रबाडा का दूसरे टेस्ट में खेलना अब भी अनिश्चित, जांच प्रक्रिया से गुजर रहे

दक्षिण अफ्रीका ने अपने तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा के दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध होने की उम्मीदें लगाई हुई हैं जो पसली की चोट के कारण यहां भारत के खिलाफ श्रृंखला के पहले मैच में नहीं खेल पाए. दक्षिण अफ्रीका के टीम प्रबंधन ने पुष्टि की है कि उनकी चोट की जांच की जा रही है. तेज गेंदबाज रबाडा को मंगलवार को पहले ट्रेनिंग सत्र के दौरान पसली में चोट लग गई थी और कई चिकित्सा जांच के बाद उन्हें ईडन गार्डन्स में चल रहे पहले टेस्ट से हटना पड़ा.

टीम के मीडिया मैनेजर ने कहा, ”कैगिसो रबाडा को मंगलवार को पहले ट्रेनिंग सत्र के दौरान चोट लगी. बुधवार सुबह उनका स्कैन हुआ और फिर आज सुबह उनका फिटनेस परीक्षण हुआ. वह इसमें थोड़े असहज महसूस कर रहे थे जिससे उन्हें मैच से बाहर कर दिया गया. ” यह पूछने पर कि 22 नवंबर से गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट में उनकी वापसी की कितनी संभावना है तो मैनेजर ने कहा, ”वह अब भी चिकित्सा टीम के साथ आगे की जांच से गुजर रहे हैं. ” उनकी अनुपस्थिति से कॉर्बिन बॉश को अंतिम एकादश में शामिल किया गया जिनका यह चौथा ही टेस्ट है.



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमौसम में बदलाव: 17 से तापमान में मामूली बढ़ोतरी, सरगुजा समेत कई जगह शीतलहर alert
Next Article अदाणी समूह असम में दो बिजली परियोजनाओं में 63,000 करोड़ रुपये का करेगा निवेश
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Sports

टी20 विश्वकप जीतने पर सूर्यकुमार की टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का इनाम, BCCI का एलान

March 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.