Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में नीतीश रेड्डी की जगह खेलेंगे जुरेल
Sports

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में नीतीश रेड्डी की जगह खेलेंगे जुरेल

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 12, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में नीतीश रेड्डी की जगह खेलेंगे जुरेल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कोलकाता: भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने बुधवार को कहा कि शानदार फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार से यहां शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में खेलेंगे और आॅलराउंडर नीतीश रेड्डी के बाहर बैठने की संभावना है।

जुरेल ने अब तक सात टेस्ट मैच खेले हैं। इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने पिछले पांच प्रथम श्रेणी मैचों में चार शतक लगाए हैं जिसमें पिछले सप्ताह बेंगलुरु में दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ के ??खिलाफ दोनों पारियों में लगाए गए शतक भी शामिल हैं। जुलाई में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान पैर में फ्रैक्चर होने के बाद पहली पसंद के विकेटकीपर ऋषभ पंत की वापसी के बाद सवाल उठ रहे थे कि क्या टीम प्रबंधन जुरेल के लिए जगह बना पाएगा।

लेकिन टेन डोएशे का भारतीय टीम के संयोजन को लेकर नजरिया बेहद स्पष्ट था और उन्होंने साफ किया कि जुरेल इस मैच में खेलेंगे।
टेन डोएशे ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमें टीम संयोजन का अच्छा अंदाजा हो गया है। मुझे नहीं लगता कि आप उन्हें (जुरेल और पंत) इस टेस्ट के लिए बाहर कर सकते हैं। मुझे बहुत आश्चर्य होगा यदि आप ध्रुव और ऋषभ को इस टेस्ट मैच में खेलते हुए नहीं देखें।’’

घरेलू सत्र की शुरूआत से लेकर अब तक जुरेल के स्कोर का क्रम 140, 1 और 56, 125, 44 और 6, 132 और नाबाद 127 रन रहा है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली श्रृंखला में अपने करियर का पहला टेस्ट शतक भी लगाया था और उनके प्रभावशाली प्रदर्शन को देखकर उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

टेन डोएशे ने कहा, ‘‘ पिछले छह महीनों में ध्रुव ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है और पिछले सप्ताह बेंगलुरू में (दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ) दो शतक लगाए हैं, उसे देखते हुए उनका इस मैच में खेलना तय है।’’ पीटीआई ने आठ नवंबर को बताया था कि जुरेल को विशुद्ध बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल किया जा सकता है और टेन डोएशे ने पुष्टि की कि नितीश रेड्डी को टीम में जगह नहीं मिलेगी।

रेड्डी को टीम में नहीं चुने जाने के बारे में पूछे जाने पर नीदरलैंड के पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ‘‘वेस्टइंडीज सीरीज में नीतीश ने दोनों टेस्ट मैच खेले थे और हमने कहा था कि भविष्य के लिए उन्हें तैयार करना महत्वपूर्ण है। हम उन्हें एक संभावित खिलाड़ी के रूप में देखते हैं जो सीखने के लिए खेल रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सबसे महत्वपूर्ण बात मैच जीतने के लिए रणनीति बनाना है। नितीश के मामले में हमारी स्थिति निश्चित रूप से नहीं बदली है। आॅस्ट्रेलिया में उन्हें ज्Þयादा खेलने का मौका नहीं मिला था।’’ टेन डोएशे ने कहा, ‘‘लेकिन मैं कहूंगा कि इस श्रृंखला के महत्व को देखते हुए और जिन परिस्थितियों का हम सामना करने जा रहे हैं, उन्हें देखते हुए उनकी (नीतीश कुमार रेड्डी) इस टेस्ट मैच में खेलने की संभावना नहीं है।’’

सहायक कोच ने निचले मध्यक्रम में भारत की गहराई और लचीलेपन के बारे में कहा कि इसका श्रेय उनके स्पिन गेंदबाजी आॅलराउंडरों को जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने वांिशगटन सुंदर, अक्षर पटेल और रंिवद्र जडेजा के बारे में कहा था कि मेरे हिसाब से इन तीनों की मौजूदगी में आपको वास्तव में तीन अतिरिक्त बल्लेबाज मिलते हैं। इसलिए इससे हमें काफी लचीलापन मिलता है।‘‘ उन्होंने संकेत दिया कि कुलदीप यादव की जगह अक्षर पटेल की अंतिम एकादश में वापसी हो सकती है।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleराज्य में मरीजों की सुरक्षा सर्वोपरि: CGMSC ने तीन दवाओं को तीन वर्ष के लिए किया ब्लैकलिस्ट
Next Article BJP विधायक भावना बोहरा ने आदिवासियों के पैर धोए, 125 लोग हुए घर लौटकर हिंदू धर्म में शामिल
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.