Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»दक्षिण पूर्व एशिया में ‘छिपे हुए सुनामी’ का कारण बन रहा है अमेरिकी इलेक्ट्रॉनिक कचरा
International

दक्षिण पूर्व एशिया में ‘छिपे हुए सुनामी’ का कारण बन रहा है अमेरिकी इलेक्ट्रॉनिक कचरा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 23, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
दक्षिण पूर्व एशिया में ‘छिपे हुए सुनामी’ का कारण बन रहा है अमेरिकी इलेक्ट्रॉनिक कचरा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

हनोई. पर्यावरण पर नजर रखने वाली एक संस्था द्वारा बुधवार को जारी की गई एक नयी रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका से लाखों टन खराब इलेक्ट्रॉनिक सामग्री विदेशों में भेजी जा रही है जिनमें से अधिकांश दक्षिण पूर्व एशिया के विकासशील देश हैं. ये वो देश हैं जो इस खतरनाक कचरे के सुरक्षित रूप से निस्तारण के लिए तैयार नहीं हैं.

सिएटल स्थित ‘बासेल एक्शन नेटवर्क’ (बीएएन) ने कहा कि दो साल तक हुई जांच में यह पाया गया कि कम से कम 10 अमेरिकी कंपनियां इस्तेमाल किए गए इलेक्ट्रॉनिक्स को एशिया और पश्चिम एशिया में निर्यात करती हुई पाई गईं है जोकि ई-कचरे की “छिपी हुई सुनामी” है.

रिपोर्ट के अनुसार, “यह ई-कचरे की नई, लगभग अदृश्य सुनामी आ रही है… इलेक्ट्रॉनिक्स पुनर्चक्रण क्षेत्र के पहले से ही लाभदायक मुनाफे को ब­ढ़ा रही है जबकि अमेरिकी जनता और कॉर्पोरेट आईटी उपकरणों के एक बड़े हिस्से को गुप्त रूप से दक्षिण-पूर्व एशिया में निर्यात करने और हानिकारक परिस्थितियों में संसाधित करने की अनुमति दे रही है.” इलेक्ट्रॉनिक कचरों में फोन, कंप्यूटर जैसे खराब और फेंके गए उपकरण हैं जिनमें लेड (सीसा), कैडमियम और मरकरी (पारा) जैसी मूल्यवान सामग्री और विषाक्त धातु दोनों ही शामिल हैं. जैसे-जैसे गैजेट्स तेजी से बदले जा रहे हैं, वैश्विक ई-कचरा औपचारिक रूप से पुनर्चक्रित होने की तुलना में पांच गुना तेजी से ब­ढ़ रहा है.

संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ और अनुसंधान शाखा- यूएनआईटीएआर के अनुसार, दर्ज आकड़े बताते हैं कि 2022 में वैश्विक स्तर पर 6.2 करोड़ मीट्रिक टन ई-कचरा उत्पन्न किया गया. यह मात्रा 2030 तक ब­ढ़कर 8.2 करोड़ मीट्रिक टन तक पहुंचने की उम्मीद है.

यह अमेरिकी ई-कचरा एशिया के बोझ को और ब­ढ़ा देता है जो पहले से ही दुनिया के कुल ई-कचरे का लगभग आधा उत्पादन करता है. इसका अधिकांश हिस्सा कचरा भराव क्षेत्रों (लैंडफिल) में फेंक दिया जाता है, जिससे जहरीले रसायन पर्यावरण में रिसते रहते हैं. कुछ कचरा अनौपचारिक कबाड़खानों तक पहुंच जाता है, जहां मज़दूर अक्सर बिना किसी सुरक्षा के उपकरणों के उन्हें हाथ से जलाते या खोलते हैं जिससे विषाक्त धुआं और कचरा निकलता है.

रिपोर्ट के अनुसार, हर महीने लगभग 2,000 कंटेनरों में लगभग 33,000 मीट्रिक टन (36,376 अमेरिकी टन) इस्तेमाल किए गए इलेक्ट्रॉनिक्स अमेरिकी बंदरगाहों से बाहर भेजे जाते हैं. इसके मुताबिक इन खेपों की आपूर्ति करने वाली कंपनियां, जिन्हें “ई-कचरा ब्रोकर” बताया गया है, आमतौर पर स्वयं कचरे का पुनर्चक्रण नहीं करती हैं बल्कि इसे विकासशील देशों की कंपनियों को भेज देती हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleSBI को ग्लोबल फाइनेंस से ‘विश्व का सर्वश्रेष्ठ उपभोक्ता बैंक 2025’ पुरस्कार मिला
Next Article IG के यौन शोषण मामले की जांच शुरू: IG छाबड़ा और IPS कुर्रे करेगी जांच, IG डांगी व आरोप लगाने वाली महिला को नोटिस
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
International

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.