Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»दो कंपनियों का वर्चस्व अच्छी बात नहीं, हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए: सिंधिया
Business

दो कंपनियों का वर्चस्व अच्छी बात नहीं, हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए: सिंधिया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 24, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
दो कंपनियों का वर्चस्व अच्छी बात नहीं, हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए: सिंधिया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि किसी भी क्षेत्र में दो कंपनियों का वर्चस्व अच्छी बात नहीं है और हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए. ‘ब्रॉडबैंड इंडिया फोरम’ के एक कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि देश में इंटरनेट सेवा प्रदाताओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है और सरकार 15 अगस्त से पहले छह गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम को लाइसेंस मुक्त करने के नियम जारी करेगी. इसका इस्तेमाल वाई-फाई सेवाओं और डिजिटल विभाजन को पाटने के लिए किया जाएगा.

सिंधिया ने कहा, ” हमारा काम यथासंभव अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना है और प्रत्येक क्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा संभव कराना है. एक या दो कंपनियों का वर्चस्व ठीक नहीं है.” इससे पहले, कार्यक्रम में भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के पूर्व चेयरमैन आर. एस. शर्मा ने कहा कि दूरसंचार क्षेत्र में भी द्वैधाधिकार है और केवल दो सक्रिय सेवा प्रदाता हैं तथा उपभोक्ताओं को किफायती दरों पर ब्रॉडबैंड पहुंच उपलब्ध कराने के लिए और अधिक विकल्प उपलब्ध कराने की जरूरत है.

भारतीय दूरसंचार क्षेत्र पर वर्तमान में भारती एयरटेल और रिलायंस जियो का प्रभुत्व है जो सक्रिय रूप से 4जी और 5जी सेवाएं प्रदान कर रही हैं. कर्ज में डूबी वोडाफोन आइडिया ने उच्चतम न्यायालय में दाखिल याचिका में अपने अस्तित्व को लेकर आशंका जाहिर की है. सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने अभी तक अखिल भारतीय स्तर पर 4जी और 5जी सेवाएं शुरू नहीं की हैं. सिंधिया ने कहा कि देश में ब्रॉडबैंड, वाईफाई के लिए फाइबर प्रौद्योगिकी है और जल्द ही उपग्रह सेवाएं भी उपलब्ध होंगी.

मंत्री ने कहा, ” हमें हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा करनी होगी.” उन्होंने कहा कि उपग्रह संचार सेवाओं के लिए जल्द ही प्रशासनिक आधार पर उपग्रह कंपनियों को स्पेक्ट्रम आवंटित किया जाएगा. केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ने हालांकि उपग्रह संचार सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम आवंटन की समयसीमा का खुलासा नहीं किया. सिंधिया ने कहा कि दूरसंचार अर्थशास्त्र में ‘मूरे के नियम’ को लागू किया जाना चाहिए, साथ ही यह भी कि मात्रा बढ़ने पर कीमतों में गिरावट आनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार कंपनी या प्रौद्योगिकी से अनभिज्ञ है और उसका काम ग्राहक-केंद्रित होना है.

मंत्री ने कहा, ” हमारी जिम्मेदारी हमारे देश के 1.4 अरब भाइयों तथा बहनों के प्रति है. हमारा काम उन्हें हर अवसर प्रदान करना है. हमारा काम उन्हें हर प्रौद्योगिकी प्रदान करना है. हमारा काम यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक क्षेत्र में ‘मूरे का नियम’ लागू हो. यानी जैसे-जैसे मात्रा बढ़ती है, कीमतें गिरती हैं.” उन्होंने कहा कि पहले एक जीबी मोबाइल डेटा की कीमत 287 रुपये थी जो अब घटकर नौ रुपये प्रति जीबी हो गई है जो लगभग 11 सेंट के बराबर है जबकि विश्व में प्रति जीबी औसत लागत 2.49 अमेरिकी डॉलर है.

मंत्री ने कहा, ” भारत विश्व की लागत के पांच प्रतिशत पर परिचालन करता है. यह प्रौद्योगिकी का लोकतंत्रीकरण है. हम (फोन कॉल के लिए) 16 रुपये प्रति मिनट लेते थे. 10 वर्ष पहले हमसे 50 पैसे प्रति मिनट लिया जाता था. आज हमसे 0.03 पैसे प्रति मिनट लिया जाता है. मैं इसे सेंट में भी नहीं बदल सकता.” उन्होंने उपकरण विनिर्माताओं और चिप कंपनियों से भी अपील की कि वे नाममात्र लागत पर उपकरण का उत्पादन करें ताकि हमारे नागरिक ब्रॉडबैंड से जुड़ सकें.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleदिव्या रंगारी ने दिलाया भारत को स्वर्ण पदक, एशियन चौंपियनशिप मलेशिया के लिए भारतीय टीम को दिलाई क्वालीफाई
Next Article सीमा पार आतंकवाद के अपराधियों को जवाबदेह ठहराया जाए : NSA डोभाल
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Business

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Business

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.