राष्ट्रवाणी: लगातार कमजोरी बार-बार बीमार पड़ना शरीर में जिंक की कमी का संकेत हो सकता है। जिंक से भरपूर फूड्स (Image Source: एआई Generated) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपको भी लगातार कमजोरी महसूस होती है और आप बार-बार बीमार पड़ जाते हैं?तो यह संकेत हो सकता है कि आपके शरीर में जिंक (Zinc) की कमी है।

जिंक एक जरूरी मिनरल है जो इम्युनिटी मजबूत बनाने, घाव भरने, और शरीर को इंफेक्शन से बचाने में अहम भूमिका निभाता है। अगर आप अपनी डाइट में जिंक से भरपूर चीजें शामिल कर लें, तो कमजोरी और लो इम्युनिटी जैसी समस्याओं से काफी हद तक राहत मिल सकती है।तो आइए जानते हैं ऐसे 7 जिंक रिच फूड्स के बारे में कद्दू के बीज जिंक का बेस्ट सोर्स हैं।डेली एक छोटी मुट्ठी कद्दू के बीज खाने से आपकी इम्युनिटी मजबूत होती है और शरीर को एनर्जी मिलती है।

चना, मसूर, मूंग जैसी दालों में भी अच्छी मात्रा में जिंक पाया जाता है। ये न सिर्फ इम्युनिटी बढ़ाते हैं बल्कि प्रोटीन भी देते हैं, जिससे शरीर मजबूत बनता है। डेयरी प्रॉडक्ट्स जैसे दूध और दही में जिंक के साथ-साथ कैल्शियम भी होता है।ये शरीर को अंदर से मजबूत बनाकर कमजोरी दूर करने में मदद करते हैं।

ड्राई फ्रूट्स खासकर काजू और बादाम जिंक से भरपूर होते हैं। इन्हें डेलीखाने से शरीर को ताकत मिलती है और स्किन व बाल भी हेल्दी रहते हैं। तिल छोटे जरूर होते हैं, लेकिन पोषण में बहुत बड़े हैं।

इनमें जिंक के साथ आयरन और कैल्शियम भी होता है, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक जिंक का अच्छा स्रोत है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है।

अंडे में प्रोटीन के साथ जिंक भी होता है।डेली एक अंडा खाने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और कमजोरी धीरे-धीरे कम होने लगती है। इन फूड्स को अपनी डेली डाइट में संतुलित मात्रा में शामिल करें। जैसे सुबह ड्राई फ्रूट्स, दोपहर में दाल और सब्जी, और रात में हल्का खाना।

साथ ही, ज्यादा प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड से दूरी बनाएं। Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version