चेन्नई: द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नेता कनिमोई के नेतृत्व में रूस गए सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल को लेकर रूस की राजधानी मॉस्को जा रहे विमान को ड्रोन हमले के कारण कुछ देर तक आसमान में चक्कर लगाना पड़ा, लेकिन बाद में विमान को सुरक्षित उतार लिया गया।

कनिमोई ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के बाद अंतरराष्ट्रीय संपर्क अभियान के तहत केंद्र द्वारा नियुक्त सांसदों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं। ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर लक्षित एक सैन्य अभियान है।

लोकसभा सदस्य कनिमोई के करीबी सूत्रों ने बताया कि विमान को हवा में चक्कर लगाना पड़ा। कनिमोई के करीबी सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया, ‘‘विमान हवा में चक्कर लगाता रहा और बाद में उसे सुरक्षित उतारा गया, लेकिन इसमें 45 मिनट की देरी हुई। वह (कनिमोई) सुरक्षित हैं।’’

पहलगाम हमले के एक महीने बाद पाकिस्तान प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आर्षित करने के लिए पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार रात मॉस्को पहुंचा।

पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे। डोमोडेडोवो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कनिमोई और उनकी टीम के सदस्यों का भारतीय राजदूत विनय कुमार और अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version