राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि,अंबिकापुर : सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र में पहले से ही 15 हाथियों का दल सुखरी, भंडार, बिच्छल घाटी, सायर, ससाकालो, लक्ष्मणगढ़ सहित आसपास के जंगलों में विचरण कर रहा है।इसी बीच कोरिया जिले की ओर से 12 हाथियों का नया दल प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मेंड्रा सतकोनापारा गांव में पहुंच गया और ग्रामीण आलम नेटी के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी।

घर को भारी नुकसान पहुंचा है। हाथियों के नए दल की दस्तक से वन विभाग के सामने चुनौती दोगुनी हो गई है। हाथियों से जानमाल का नुकसान न हो इसे लेकर हाथियों के दोनों दलों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार हर साल सितंबर के आसपास हाथियों का दल इस क्षेत्र में पहुंचता है और नवंबर तक यहां के जंगलों और आसपास के गांवों में विचरण करता है। इस दौरान खेतों में खड़ी फसलें रौंदी जाती हैं, मकानों को नुकसान पहुंचता है और कई बार जनहानि भी होती है। बीते वर्षों में हाथी हमले में कई लोगों की मौत हो चुकी है।वन विभाग चौबीस घंटे हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

सुखरी-भंडार क्षेत्र में 15 हाथियों के दल को आबादी से दूर रखने की कवायद चल रही थी, तभी मेंड्रा में 12 हाथियों के दल के पहुंचने की सूचना से ग्रामीणों में भय है। अब दो अलग-अलग क्षेत्रों में दो दलों की निगरानी करनी पड़ रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

वन विभाग का कहना है कि हाथियों की निगरानी बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को हाथियों के करीब न जाने, उन्हें न घेरने और न उकसाने की अपील की गई है। हाथी दिखने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने को कहा गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version