Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों में शामिल हुए रूंगटा यूनिवर्सिटी के तीन प्रोफेसर, कैंसर ट्रीटमेंट पर कर रहे रिसर्च, अमरीका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने जारी की सूची
Chhattisgarh

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों में शामिल हुए रूंगटा यूनिवर्सिटी के तीन प्रोफेसर, कैंसर ट्रीटमेंट पर कर रहे रिसर्च, अमरीका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने जारी की सूची

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 26, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों में शामिल हुए रूंगटा यूनिवर्सिटी के तीन प्रोफेसर, कैंसर ट्रीटमेंट पर कर रहे रिसर्च, अमरीका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने जारी की सूची
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

भिलाई। अमरीका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची जारी कर दी है, जिसमें रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी की तीन फैकल्टी को शामिल किया गया है। रूंगटा यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर रिसर्च एंड डेवलपमेंट व रजिस्ट्रार डॉ. एजाजुद्दीन, स्कूल ऑफ फार्मेसी की डायरेक्टर डॉ. मधुलिका प्रधान और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कृष्णा यादव का नाम दुनिया के श्रेष्ठ
वैज्ञानिकों की सूची में जोड़ा गया है।

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की इस सूची में 6200 वैज्ञानिक भारतीय हैं, जिसमें भिलाई के तीन प्रोफेसरों को जगह मिली है। रूंगटा यूनिवर्सिटी की इन फैकल्टी को यह मुकाम फार्मेसी की फील्ड में शानदार रिसर्च और मेडिसीन में नवाचार को देखकर दिया गया है। स्टैंडफोर्ड एल्सेवियर की यह सूची विश्व की सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में से एक है, जिसे शोध कार्य की उत्पादकता, शोधपत्र की गुणवत्ता, प्रभाव कारक और वैश्विक उदाहरण जैसे मानकीकृत संकेतकों के आधार पर तैयार किया जाता है। इस सूची में स्थान प्राप्त करना उत्कृष्ट शोध योगदान और वैश्विक स्तर पर शैक्षणिक उत्कृष्टता की पहचान मानी जाती है। इस मान्यता के साथ रूंगटा यूनिवर्सिटी ने वैश्विक शैक्षणिक मानचित्र पर अपनी उपस्थिति और अधिक मजबूत कर ली है।

केंद्र से एक करोड़ का अनुदान
डॉ. एजाजुद्दीन को छत्तीसगढ़ सोसाइटी ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस ने बेस्ट साइंटिस्ट अवॉर्ड से नवाजा है। यही नहीं भारत सरकार के साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग ने एक करोड़ रुपए का अनुदान रिसर्च को आगे बढ़ाने के लिए दिया है। उन्हें प्रतिष्ठित पीडी सेठी बेस्ट पेपर अवॉर्ड भी मिल चुका है। अभी तक 150 से अधिक पेपर पब्लिश किए हैं। वहीं, अब तक 10 रिसर्च पेटेंट उनके नाम है। इसी तरह डॉ. मधुलिका को भी यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड, डेनमार्क की कोपेंगन यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल टे्रव्हल अवॉर्ड भी मिला है। इसी तरह डॉ. कृष्णा यादव को डेनमार्क यूनिवर्सिटी ने लियो फाउंडेशन से इंटरनेशनल ट्रेव्हल फेलोशिप अवॉर्ड दिया है। इसके अलावा एक ऑस्ट्रेलियन पेटेंट ग्रांट की गई है।

कैंसर ड्रग पर चल रही रिसर्च
डॉ. एजाजुद्दीन ने बताया कि वर्तमान में डीएसटी के अनुदान के साथ वें एंटी कैंसर ड्रग के हानिकारक प्रभावों को कम करने के लिए दवाई तैयार कर रहे हैं। ड्रग के विकल्प पर शोध किया जा रहा है, जिससे मरीज को कम तकलीफ में कैंसर के इलाज का बेहतर रास्ता मिलेगा। इसके साथ ही सोसायसिस के इलाज के लिए सस्ती दवाई भी तैयार हो रही है। इस ड्रग को देश के नामी वैज्ञानिकों ने भी सराहा है। इसी तरह रिसर्च को आगे बढ़ाने के लिए भारत सरकार ने संसाधन देने का वादा किया है।

डॉ. मधुलिका और डॉ. कृष्णा बेस्ट कैंसर ट्रीटमेंट पर रिसर्च कर रहे हैं। इनकी रिसर्च में स्टेरॉइट के हानिकारक प्रभावों को कम करने काम जारी है। इसके लिए यह वैज्ञानिक विशेष नैनो पार्टिकल पर शोध कर रहे हैं। इसके साथ सोसायसिस और आर्थराइटिस ट्रीटमेंट पर भी रिसर्च चल रही है।

श्रेष्ठ संस्थानों से एमओयू
तीन फैकल्टी को सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों की सूची में जगह मिलने पर रूंगटा यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति संतोष रूंगटा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि फार्मेसी की गुणवत्ता शिक्षा के लिए रूंगटा फार्मेसी दशक से विद्यार्थियों की पहली पंसद रहा है। फार्मेसी की पढ़ाई को और बेहतर बनाने के लिए विभिन्न इंटरनेशनल संस्थानों से MOU किया जा रहा है, वहीं प्रायोगिक शिक्षा के लिए कीमती मशीनें भी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस उपलब्धि पर यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. जवाहर सूरी शेट्टी, प्रो-चांसलर डॉ. सौरभ रूंगटा, सीईओ सोनल रूंगटा, प्रो-वीसी डॉ. मनीष मनोरिया ने खुशी जाहिर की और तीनों फैकल्टी को शुभकामनाएं दी।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबच्चों के लिए खुशखबरी: रायपुर दक्षिण में 10 नई आंगनबाड़ी भवनों की तैयारी शुरू
Next Article 41 साल में ऐतिहासिक मोड़ पर एशिया कप: भारत-पाकिस्तान फाइनल में पहली बार भिड़ेंगे; बांग्लादेश ने गंवाया मौका
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Chhattisgarh

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026
Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.