नयी दिल्ली. बंदरगाह, पोत परिवहन और एवं जलमार्ग राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने के लिए अपने निर्यात को बढ़ाना होगा और इसमें पोत परिवहन एवं जलमार्ग क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

ठाकुर ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रत्येक क्षेत्र के विकास पर समान एवं संतुलित ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि भारतीय उत्पादों का मूल्य बढ़ाने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि एक राज्य से दूसरे राज्य तक माल परिवहन में लगने वाले समय को कम करना अत्यंत महत्वपूर्ण है. इसके अलावा पोत परिवहन और लॉजिस्टिक क्षेत्र के गहन विकास के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) का उपयोग अनिवार्य है.

पोत परिवहन के माध्यम से 70 प्रतिशत व्यापार किए जाने का जिक्र करते हुए ठाकुर ने पोत परिवहन उद्योग के व्यापक विकास की आवश्यकता पर जोर दिया. मंत्री ने देश में पूर्वोत्तर से लेकर उत्तर-पश्चिम तक एक मजबूत संपर्क अवसंरचना स्थापित करने के लिए संचार प्रणालियों में सुधार की आवश्यकता बताई. उन्होंने कहा कि इससे अंतिम छोर तक निर्बाध संपर्क सुनिश्चित हो सकेगा.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version