Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»दुर्ग जिले में जाली नोट छापने और इस्तेमाल करने के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार
Chhattisgarh

दुर्ग जिले में जाली नोट छापने और इस्तेमाल करने के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 30, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
दुर्ग जिले में जाली नोट छापने और इस्तेमाल करने के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नकली नोट छापने और उसे स्थानीय बाजार में इस्तेमाल करने के आरोप में पुलिस ने एक दंपति को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के रानीतराई गांव के साप्ताहिक बाजार में नकली नोट का इस्तेमाल करने के आरोप में पुलिस ने अरुण तुरंग (50) और उसकी पत्नी राखी (40) को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों रायपुर जिले के सोनपैरी गांव के रहने वाले हैं.

उन्होंने बताया कि साप्ताहिक बाजार में सब्जी विक्रेताओं में से एक तुलेश्वर सोनकर द्वारा पुलिस में मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने बताया कि धमतरी के भखारा गांव निवासी तुलेश्वर सोनकर (40) और उनकी पत्नी सरिता सोनकर सोमवार को रानीतराई गांव के साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने आये थे. शाम लगभग साढ़े पांच बजे एक व्यक्ति और एक महिला ने इनसे 60 रुपये की सब्जी खरीदी और पांच सौ रुपये का नोट दिया. सोनकर ने बाकी के पैसे वापस किए और पांच सौ रुपये का नोट अपने पास रख लिया.

उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद सब्जी मंडी के लोगों ने व्यापारियों को बताया कि बाजार में नकली नोटों का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके बाद सोनकर ने पांच सौ रुपये के नोट को बारीकी से देखा और उसे उसके नकली होने का अंदेशा हुआ. उन्होंने बताया कि घटना के बाद सब्जी विक्रेता थाने पहुंचे और उसके बाद आरोपियों की खोज शुरू की गई. बाद में जब पुलिस ने आरोपी अरुण से पूछताछ की तब उसने नकली नोट छापकर बाजार में इस्तेमाल करने की बात स्वीकार कर ली.

अधिकारियों ने बताया कि अरुण ने जानकारी दी कि उसने ऑनलाइन कलर प्रिंटर, फोटो कॉपी और पेपर मंगाया था. उसने प्रिंटर से पांच सौ रुपये के नोट की फोटो कॉपी कर नकली नोट छापा और उसे काटकर दुर्ग जिले के पाटन गांव के बाजार में इस्तेमाल किया था.
उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी अरुण के आवास से कलर फोटो कॉपी मशीन, पेपर और 1,65,300 रुपये के नकली नोट बरामद किए. नकली नोट 500, 200 और 100 रुपये की मुद्रा में थे. अधिकारियों ने बताया पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleदक्षिण अफ्रीका में बिकने वाली आधी कारों का भारत से है नाता
Next Article हरमनप्रीत के अर्धशतक से भारत जीता, श्रीलंका को 5-0 से हराकर किया सूपड़ा साफ किया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026
Chhattisgarh

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Chhattisgarh

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.