Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

पश्चिम एशिया में तनाव: तेहरान के रिहायशी इलाकों पर बमबारी से 13 लोगों की मौत; शरीफ यूनिवर्सिटी पर भी हवाई हमला

April 6, 2026

मुख्यमंत्री साय ने जशपुर के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक

April 5, 2026

छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर भागे, रिक्टर स्केल पर 4.4 तीव्रता

April 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»दुर्ग: महिला प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, चोरी के सोने के जेवरात पर किया हाथ साफ, पहले भी लगे थे गंभीर आरोप
Chhattisgarh

दुर्ग: महिला प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, चोरी के सोने के जेवरात पर किया हाथ साफ, पहले भी लगे थे गंभीर आरोप

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniFebruary 10, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
दुर्ग: महिला प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, चोरी के सोने के जेवरात पर किया हाथ साफ, पहले भी लगे थे गंभीर आरोप
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

दुर्ग: दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक बार फिर पुलिस की वर्दी में शर्मनाक करनामा सामने आया है। जहां एक महिला प्रधान आरक्षक को जब्ती के सोने की ज्वेलरी का गबन करने के मामले में महिला प्रधान आरक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 4 जुलाई 2022 को दुर्ग के सिंधिया नगर स्थित सोनल द्विवेदी के घर से अज्ञात चोर ने 79 ग्राम सोने की ज्वेलरी और लगभग 32 हजार रुपये नकदी चोरी का मामला सामने आया था। पीड़िता ने इसकी शिकायत मोहन नगर थाने में दर्ज कराई थी।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के जेवरात को बरामद भी किया था। इस मामले की जांच उस समय मोहन नगर थाने में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक मोनिका गुप्ता कर रही थी। 30 जून 2023 को प्रधान आरक्षक मोनिका गुप्ता ने चोर को गिरफ्तार किया और उसके पास से चोरी का सामान (लगभग 2.5 लाख रुपये मूल्य की ज्वेलरी) बरामद की। लेकिन उन्होंने यह जेवरात पीड़िता को सौंपने के बजाय स्वयं अपने पास रख लिए। उच्च अधिकारियों को सूचित किया कि जब्द जेवरात आरक्षी केंद्र की अलमारी में सुरक्षित रख दिए गए हैं। लेकिन जब जांच की गई तो सामने आया कि प्रधान आरक्षक मोनिका गुप्ता द्वारा जेवरात आरक्षी केंद्र में जमा ही नहीं किए गए।

इसके बाद विभागीय जांच शुरू हुई। जिसमें पाया गया कि आरक्षक ने जेवरात आरक्षी केंद्र में जमा नहीं किए। बल्कि अपने पास ही रखे हुए हैं। पीड़िता की शिकायत के बावजूद मोनिका गुप्ता ने जेवरात वापस नहीं लौटाए। विभाग ने उनसे कई बार स्पष्टीकरण मांगा। लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद 4 मार्च 2025 को उनके खिलाफ मोहन नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर दर्ज होने के बाद से वह लगातार फरार थी। बाद में 2 फरवरी 2026 को उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

महिला प्रधान आरक्षक मोनिका सोनी उर्फ मोनिका गुप्ता को थाने में जब्ती सोने के जेवरात को चोरी करने के मामले में तत्कालीन एसएसपी ने बर्खास्त कर दिया था। बर्खास्त महिला प्रधान आरक्षक ने हाई कोर्ट में भी याचिका लगाई थी, लेकिन वहां से भी उन्हें जमानत नहीं मिली।

आरोपी महिला आरक्षक मोनिका गुप्ता के खिलाफ पूर्व में भी छावनी थाने में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आ चुका था। जांच में साबित हुआ था कि उन्होंने एक व्यक्ति से उसकी बेटी को नौकरी दिलाने के नाम पर अवैध राशि ली थी और अपने पद का दुरुपयोग किया था।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअब राजस्व सेवाएँ एक क्लिक दूर : भुइयां व्हाट्सऐप चैटबॉट और ऑटो-डाइवर्ज़न सुविधा का हुआ शुभारंभ
Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने की ‘बस्तर पंडुम’ महोत्सव की तारीफ’, बोले- माओवाद छोड़ अब विकास बस्तर की नई पहचान
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री साय ने जशपुर के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक

April 5, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर भागे, रिक्टर स्केल पर 4.4 तीव्रता

April 5, 2026
Chhattisgarh

अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

April 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

पश्चिम एशिया में तनाव: तेहरान के रिहायशी इलाकों पर बमबारी से 13 लोगों की मौत; शरीफ यूनिवर्सिटी पर भी हवाई हमला

April 6, 2026

मुख्यमंत्री साय ने जशपुर के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक

April 5, 2026

छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर भागे, रिक्टर स्केल पर 4.4 तीव्रता

April 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.