Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»दुर्गापुर सामूहिक बलात्कार: पांच गिरफ्तार आरोपियों, पीड़िता के दोस्त को घटनास्थल पर ले गई पुलिस
Country

दुर्गापुर सामूहिक बलात्कार: पांच गिरफ्तार आरोपियों, पीड़िता के दोस्त को घटनास्थल पर ले गई पुलिस

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 14, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
दुर्गापुर सामूहिक बलात्कार: पांच गिरफ्तार आरोपियों, पीड़िता के दोस्त को घटनास्थल पर ले गई पुलिस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कोलकाता. पश्चिम बंगाल पुलिस दुर्गापुर में एक मेडिकल छात्रा से सामूहिक बलात्कार के सिलसिले में घटना के तार जोड़ने के लिए गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों और पीड़िता के दोस्त को मंगलवार को अपराध स्थल पर ले गई. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. गिरफ्तार किए गए लोगों को जंगल में स्थित अपराध स्थल पर ले जाया गया और उनसे कथित अपराध के समय उनकी भूमिकाओं के बारे में बताने को कहा गया.

जांच दल में शामिल पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”उन्हें अपराध की कड़ियां जोड़ने के लिए घटनास्थल पर ले जाया गया. एक आईपीएस अधिकारी की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गयी. हम उनके द्वारा दी गयी जानकारी की पीड़िता के बयान से मिलान कर उसकी पुष्टि करेंगे.” उन्होंने बताया कि अपराध की कड़ियां जोड़ने के लिए अपराध स्थल पर आने से पहले जांच अधिकारियों ने पीड़िता के दोस्त से लगभग एक घंटे तक पूछताछ की.

अधिकारियों ने कहा कि वे छात्रा के उस मित्र की भूमिका की भी जांच कर रहे हैं जिसके साथ वह कॉलेज परिसर के बाहर रात में भोजन  के लिए गई थी. ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली द्वितीय वर्ष की छात्रा से शुक्रवार रात दुर्गापुर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर कुछ लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया. घटना के वक्त पीड़िता अपने एक मित्र के साथ रात का खाना खाने गई थी.
अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में से दो को मंगलवार सुबह उनके आवासों पर ले जाया गया, ताकि मुख्य रूप से अपराध से जुड़े उन सबूतों का पता लगाया जा सके जिन्हें उन्होंने छिपाया हो.

अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों के घरों से कुछ कपड़े जब्त किए जो कथित तौर पर उन्होंने अपराध के दौरान पहने थे. उन्होंने बताया कि इससे पहले जांच के तहत तीन अन्य गिरफ्तार आरोपियों के कपड़े भी जब्त किए गए थे. अधिकारी ने कहा, ”इन कपड़ों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा. जांच के नतीजे हमारी पड़ताल में मददगार होंगे.” उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों के पास से जब्त किए गए मोबाइल फोन भी जांच के लिए भेजे गए हैं. पुलिस अपनी जांच के तहत पीड़िता के साथी छात्रों से भी पूछताछ कर रही है. उन्होंने बताया कि बाद में गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए ले जाया जाएगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleराशन कार्ड अपडेट: 32 लाख कार्ड हुए रद्द, नवंबर से राशन बंद – फिर से सक्रिय करने का तरीका
Next Article छत्तीसग­ढ़ सरकार अवैध धर्मांतरण रोकने के लिए सख्त कानून लाएगी : उपमुख्यमंत्री शर्मा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.