Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

March 19, 2026

यात्रा वृत्तांत से सजीव होती है इतिहास और संस्कृति की तस्वीर- मुख्यमंत्री साय

March 19, 2026

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»दुष्कर्म के आरोपी की जमानत देते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा: महिला ने खुद आफत मोल ली
Blog

दुष्कर्म के आरोपी की जमानत देते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा: महिला ने खुद आफत मोल ली

atulpradhanBy atulpradhanApril 10, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
दुष्कर्म के आरोपी की जमानत देते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा: महिला ने खुद आफत मोल ली
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

प्रयागराज. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने दुष्कर्म के एक आरोपी की जमानत मंजूर करते हुए कहा कि ‘भले ही पीड़िता का आरोप सही मान लिया जाए तो भी यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि उसने खुद आफत मोल ली और इसके लिए वह भी जिम्मेदार है.’ न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने पिछले महीने पारित इस आदेश में कहा कि युवती के चिकित्सा परीक्षण में ‘उसका शील भंग पाया गया, लेकिन डाक्टर ने यौन हमले के बारे में कोई ‘विशेषज्ञ’ राय नहीं दी.’ याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि यह पीड़िता द्वारा स्वीकार किया गया है कि वह बालिग है और पीजी छात्रावास में रहती है.

वकील ने कहा कि वह (पीड़िता) नियम तोड़कर अपनी सहेलियों और पुरुष मित्रों के साथ “दि रिकॉर्ड रूम बार रेस्तरां” गई जहां उसने सबके साथ शराब पी जिससे वह नशे में चूर हो गई. उन्होंने कहा कि लड़की अपने साथियों के साथ उस बार में तड़के तीन बजे तक रही, चूंकि उसे मदद की जरूरत थी, इसलिए वह खुद याचिकाकर्ता के घर जाकर आराम करने को राजी हुई. वकील ने कहा कि उसका (पीड़िता का) यह आरोप कि याचिकाकर्ता उसे अपने घर ले जाने के बजाय अपने रिश्तेदार के फ्लैट में ले गया जहां उसने दो बार दुष्कर्म किया, झूठा है तथा रिकॉर्ड में दर्ज साक्ष्य के विपरीत है.

वकील ने यह दलील भी दी कि पीड़िता द्वारा उल्लिखित तथ्यों पर विचार करने पर लगता है कि यह दुष्कर्म का नहीं, बल्कि संबंधित पक्षों के बीच सहमति से संबंध बनाने का मामला है. अदालत ने कहा, “संबंधित पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने और पूरे मामले पर गौर करने के बाद इस बात में कोई विवाद नहीं है कि पीड़िता और याचिकाकर्ता दोनों बालिग हैं. पीड़िता एमए की छात्रा है, इसलिए वह अपने कार्य की नैतिकता और महत्व को समझने के लिए पर्याप्त रूप से सक्षम है.”

अदालत ने कहा, “भले ही पीड़िता के आरोप को सही मान लिया जाए तो भी यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि उसने खुद मुसीबत मोल ली और वह भी इसके लिए जिम्मेदार है. यही रुख पीड़िता द्वारा अपने बयान में लिया गया है. उसके चिकित्सा परीक्षण में उसका शीलभंग पाया गया, लेकिन डाक्टर ने यौन हमले को लेकर कोई राय नहीं दी.” न्यायमूर्ति सिंह ने कहा, “इस मामले के तथ्यों और परिस्थितियों पर विचार करते हुए और अपराध की प्रकृति को देखते हुए मेरा विचार है कि याचिकाकर्ता को जमानत देने का मामला बनता है. इसलिए उसकी जमानत याचिका स्वीकार की जाती है.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबिहार के कई जिलों में वज्रपात, ओलावृष्टि की चपेट में आने से 25 लोगों की मौत
Next Article आयुष्मान भारत योजना नहीं लागू करने वाले राज्यों की सरकारें बाहर हो गईं, अब बंगाल की बारी: नड्डा
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

March 19, 2026

यात्रा वृत्तांत से सजीव होती है इतिहास और संस्कृति की तस्वीर- मुख्यमंत्री साय

March 19, 2026

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.