Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»दुष्कर्म के मामलों में वांछित स्वयंभू बाबा वीरेंद्र देव की मृत्यु हो गई: CBI ने अदालत को बताया
Country

दुष्कर्म के मामलों में वांछित स्वयंभू बाबा वीरेंद्र देव की मृत्यु हो गई: CBI ने अदालत को बताया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 29, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
दुष्कर्म के मामलों में वांछित स्वयंभू बाबा वीरेंद्र देव की मृत्यु हो गई: CBI ने अदालत को बताया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को यह पता चला है कि रोहिणी स्थित आश्रम में अपनी शिष्याओं से कथित बलात्कार और दुर्व्यवहार के मामलों में वांछित स्वयंभू बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित की 2023 में ही मृत्यु हो चुकी है और अब एजेंसी मुकदमे की सुनवाई समाप्त करने का अदालत से अनुरोध करेगी.

दीक्षित के खिलाफ 2018 में ‘इंटरपोल ब्लू नोटिस’ जारी किया गया था. 2017 में दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई द्वारा उसके खिलाफ मामले दर्ज किए जाने के बाद से वह कथित तौर पर फरार था. सीबीआई उसकी तलाश कर रही थी और उसे नेपाल में भी ढूंढ रही थी. एजेंसी ने उसके बारे में विश्वसनीय जानकारी देने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की थी. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि एजेंसी की हैदराबाद इकाई को जनवरी 2025 में दीक्षित की मौत की जानकारी मिली थी, जिसकी हाल में पुष्टि हुई.

उन्होंने बताया कि अदालत को भी यह जानकारी दे दी गई है. उन्होंने बताया कि 2023 में मृत्यु होने के समय उसकी उम्र करीब 80 वर्ष रही होगी. उच्च न्यायालय ने सीबीआई को इन आरोपों पर मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था कि दीक्षित ने रोहिणी स्थित अपने आश्रम, आध्यात्मिक ईश्वरीय विश्वविद्यालय में कई महिलाओं को बंधक बनाकर रखा था. अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी अब मामले में सुनवाई समाप्त करने का उस अदालत से अनुरोध करेगी, जिसमें उसने कई आरोपपत्र दाखिल किये थे. सीबीआई ने दीक्षित के खिलाफ 22 जनवरी 2018 और 22 फरवरी 2019 को दो ‘लुकआउट सर्कुलर’ जारी किए थे. सीबीआई के अनुरोध पर 26 मार्च 2018 को उसे ढूंढने के लिए एक ‘इंटरपोल ब्लू नोटिस’ भी जारी किया गया था.

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 20 दिसंबर 2017 को सीबीआई को आश्रम में लड़कियों और महिलाओं को कथित तौर पर अवैध रूप से बंधक बनाकर रखने की जांच करने का निर्देश दिया था, जहां उन्हें कंटीले तारों से घिरे स्थान पर ”जानवरों की तरह” रखा गया था.
दीक्षित के खिलाफ कथित बलात्कार और आपराधिक धमकी के दो मामले दर्ज हैं, जबकि एक मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ है जिन पर उच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त एवं 19 दिसंबर 2017 को आश्रम का दौरा करने वाली समिति के कामकाज में बाधा डालने का आरोप है.

अदालत ने सीबीआई को रोहिणी स्थित आश्रम और उसके संस्थापक-सह-आध्यात्मिक प्रमुख दीक्षित के खिलाफ दिल्ली में दर्ज प्राथमिकी तथा लापता लड़कियों की शिकायतों, यौन अपराधों और यहां तक कि आत्महत्या के एक मामले से संबंधित दैनिक डायरी प्रविष्टियों की जांच करने का निर्देश दिया था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभारत ने भूटान के साथ दो सीमा पार रेल संपर्क बनाने की घोषणा की
Next Article एशिया कप से मेरी मैच फीस सशस्त्र बलों और पहलगाम पीड़ितों को : सूर्यकुमार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.