Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»एअर इंडिया एक सितंबर से दिल्ली से वाशिंगटन डीसी के बीच की उड़ानें करेगी निलंबित
Business

एअर इंडिया एक सितंबर से दिल्ली से वाशिंगटन डीसी के बीच की उड़ानें करेगी निलंबित

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 11, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
एअर इंडिया एक सितंबर से दिल्ली से वाशिंगटन डीसी के बीच की उड़ानें करेगी निलंबित
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. कई ‘बोइंग 787 ड्रीमलाइनर’ विमानों के उपलब्ध नहीं रहने के कारण एअर इंडिया एक सितंबर से दिल्ली से वाशिंगटन डीसी के बीच की उड़ानें निलंबित करेगी. एयरलाइन ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि उसके बेड़े में शामिल विमानों का मरम्मत कार्य भी जारी है.

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन वर्तमान में ‘ड्रीमलाइनर’ के माध्यम से दिल्ली से वाशिंगटन के लिए पांच साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है. एयरलाइन ने कहा कि दिल्ली से वाशिंगटन डीसी के बीच की उड़ानों को परिचालन संबंधी कई कारणों से निलंबित करने का फैसला लिया गया है.

कंपनी ने एक बयान में कहा, ”यह निलंबन मुख्य रूप से एअर इंडिया के बेड़े में आने वाली निर्धारित कमी के कारण है, क्योंकि एयरलाइन ने पिछले महीने अपने 26 बोइंग 787-8 विमानों का मरम्मत कार्य शुरू किया है. यात्री अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस व्यापक मरम्मत कार्य के चलते कम से कम 2026 के अंत तक किसी भी अ­वधि में कई विमानों की लंबे वक्त तक अनुपलब्धता बनी रह सकती है.”

बयान के मुताबिक, ”इसके साथ ही पाकिस्तान के ऊपर के हवाई क्षेत्र के लगातार बंद रहने से भी एयरलाइन की लंबी दूरी की सेवाओं पर असर पड़ रहा है, क्योंकि उड़ानों का मार्ग लंबा हो जाता है और परिचालन संबंधी जटिलताएं भी बढ़ जाती हैं.” पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र बंद होने के बाद एअर इंडिया की दिल्ली-वाशिंगटन उड़ानें वियना में रुकती हैं और ठहराव समय सहित कुल उड़ान अवधि लगभग 19 घंटे है. वापसी में, रास्ते में उड़ानें कहीं नहीं रुकती हैं और उड़ान अवधि लगभग 15 घंटे है.

एअर इंडिया ने कहा कि एक सितंबर के बाद की अवधि के लिए दिल्ली से वाशिंगटन डीसी या वाशिंगटन डीसी से दिल्ली के लिए हवाई टिकट बुक कराने वाले यात्रियों से संपर्क किया जाएगा और उनकी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं के अनुसार वैकल्पिक व्यवस्था की पेशकश की जाएगी, जिसमें अन्य उड़ानों में पुन? बुकिंग या पूर्ण किराया वापसी शामिल है. वर्तमान में, एअर इंडिया के पास लगभग 190 ‘नैरो-बॉडी’ (छोटे) और ‘वाइड-बॉडी’ (बड़े) विमानों का बेड़ा है. पुराने 26 ‘बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर’ विमानों का नवीनीकरण जुलाई 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है.

बयान में कहा गया है, ”एअर इंडिया के ग्राहकों के पास एयरलाइन के इंटरलाइन भागीदारों, अलास्का एयरलाइंस, यूनाइटेड एयरलाइंस और डेल्टा एयर लाइंस के साथ चार अमेरिकी गेटवे – न्यूयॉर्क (जेएफके), नेवार्क (ईडब्ल्यूआर, शिकागो और सैन फ्रांसिस्को, के माध्यम से वाशिंगटन डी.सी. के लिए ‘वन-स्टॉप’ उड़ानों का विकल्प जारी रहेगा, जिससे ग्राहक अपने सामान के साथ एक ही यात्रा कार्यक्रम पर यात्रा कर सकेंगे.”

अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाते समय 12 जून को एअर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान की भीषण दुर्घटना के बाद एयरलाइन ने अपने विमानों में सुधार के लिहाज से एक महत्वाकांक्षी पंचवर्षीय सुधार योजना शुरू की है. एयरलाइन ने अपने नेटवर्क में बदलाव किए  हैं, जिसमें पांच विदेशी मार्गों पर उड़ानें वापस लेना भी शामिल है. एयरलाइन ने रविवार को कहा कि 2027 की शुरुआत से वह अपने 13 पुराने ‘बोइंग 777-300ईआर’ विमानों को अतिरिक्त रूप से ‘रेट्रोफिट’ करेगी, जिसका लक्ष्य अक्टूबर 2028 तक पूरा करना है. हालांकि, आपूर्ति श्रृंखला में देरी के कारण समय-सीमा में बदलाव किया गया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleडिजिटल तकनीक पर निर्भरता से बचें, योग, ध्यान और सकारात्मक सोच से ही मजबूत होगा मानसिक स्वास्थ्य: राज्यपाल
Next Article नेपाल के प्रधानमंत्री ओली 16-17 सितंबर को भारत के दौरे पर होंगे : विदेश मंत्रालय
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Business

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Business

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.