मस्कट: ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर शनिवार को ओमान में ईरान और अमेरिका के बीच गहन वार्ता शुरू हो गई। यह वार्ता संभवत: ईरान के यूरेनिमय संवर्धन पर केंद्रित होगी। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने खबर दी कि ओमान की राजधानी मस्कट में यह वार्ता हो रही है।

हालांकि न तो ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने और न ही मध्य एशिया के लिए अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ ने वार्ता के बारे में तत्काल कोई जानकारी दी। अरागची ने शुक्रवार को ओमान पहुंचकर ओमानी विदेश मंत्री बद्र अल-बुसैदी से मुलाकात की, जिन्होंने इससे पहले मस्कट और रोम में हुई दो दौर की वार्ताओं में मध्यस्थता की थी।

विटकॉफ शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के लिए मॉस्को में थे। शनिवार को वह ओमान पहुंचे। दशकों से जारी तनाव के बाद परमाणु वार्ता हो रही है। इस वार्ता का उद्देश्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम को सीमित करना है, जिसके बदले में अमेरिका ईरान पर लगाए गए कुछ कठोर आर्थिक प्रतिबंध हटाएगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version