दुबई: ईरान के शीर्ष अभियोजक ने शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को ‘पूरी तरह झूठा’ बताकर खारिज कर दिया कि देश भर में विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिरासत में लिए गए 800 लोगों की फांसी उनके दखल देने की वजह से रुकी है। ईरान की न्यायपालिका की समाचार एजेंसी ‘मिजान’ ने देश के शीर्ष अभियोजक मोहम्मद मोवाहेदी की टिप्पणी का हवाला दिया है।

इससे फिर सवाल उठता है कि क्या देश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर बड़ी संख्या में लोगों को फांसी दी जाएगी? अधिकारियों ने पहले ही कहा है कि कुछ कैदियों पर ऐसे आरोप हैं जिनमें मौत की सजा दी जा सकती है। ‘मिजान’ के मुताबिक, मोवाहेदी ने कहा, “यह दावा पूरी तरह से झूठा है; ऐसी कोई संख्या उपलब्ध नहीं है, और न ही न्यायपालिका ने ऐसा कोई फैसला लिया है।” ट्रंप ने कहा है कि बड़े पैमाने पर फांसी देना और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को मारना, दोनों ही ईरान पर संभावित अमेरिकी सैन्य हमले के लिए ‘रेड लाइन’ (सीमारेखा) हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version