Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»ईरान में फंसे छात्रों और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार उठा रही आवश्यक कदम: भाजपा
Country

ईरान में फंसे छात्रों और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार उठा रही आवश्यक कदम: भाजपा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 16, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ईरान में फंसे छात्रों और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार उठा रही आवश्यक कदम: भाजपा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जम्मू: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के पूर्व अध्यक्ष रंिवदर रैना ने सोमवार को कहा कि ईरान में फंसे जम्मू-कश्मीर के छात्रों और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है।

रैना ने कहा कि कई छात्रों और उनके अभिभावकों ने उनसे संपर्क किया है और वह सभी को आश्वस्त करना चाहते हैं कि सरकार उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने देगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षित देश वापस लाया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम ईरान में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर बेहद ंिचतित हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले ही उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा चुके हैं।’’ रैना ने बताया कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर लगातार ईरान सरकार के संपर्क में हैं और तेहरान स्थित भारतीय दूतावास भी इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ईरान से हमारे कई छात्रों और उनके परिजनों ने मुझसे संपर्क किया। मैं छात्रों और व्यापारियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि भारत सरकार उन्हें किसी भी स्थिति में परेशानी का सामना नहीं करने देगी। वे हमारे बच्चे हैं और हमारे देश के बच्चे हैं।’’ उन्होंने कहा कि उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है।

रैना ने कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री ने कहा है कि यदि जरूरत पड़ी, तो उन्हें देश वापस लाया जाएगा।’’ इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को कहा था कि उन्होंने विदेश मंत्री जयशंकर से ईरान में फंसे जम्मू-कश्मीर के छात्रों के बारे में बात की है और उन्हें आश्वासन मिला है कि सभी भारतीय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

ईरान में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रविवार को भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और तेहरान स्थित भारतीय दूतावास से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क बनाए रखने की सलाह दी गई थी। इजरायल ने शुक्रवार को ‘आॅपरेशन राइंिजग लॉयन’ शुरू कर ईरान के परमाणु, मिसाइल और सैन्य ठिकानों पर हमले किए थे, जिसमें कई सैन्य अधिकारी और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए थे। इसके जवाब में ईरान ने इजरायल पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपुरी के राजा के छोटे भाई का निधन
Next Article छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीज़न 2 का रेन फ़ॉइल फाइनल
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.