Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»एक भी पैसा निवेश किए बिना सोनिया, राहुल की नजर 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति पर : भाजपा
Blog

एक भी पैसा निवेश किए बिना सोनिया, राहुल की नजर 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति पर : भाजपा

atulpradhanBy atulpradhanApril 18, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
एक भी पैसा निवेश किए बिना सोनिया, राहुल की नजर 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति पर : भाजपा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई के लिए ‘राजनीति’ को कारण बताए जाने को लेकर कांग्रेस की शुक्रवार को आलोचना की और भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे कांग्रेस नेताओं को चुनौती दी कि वे मामलों के त्वरित एवं समयबद्ध निपटारे के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएं।

सत्तारूढ़ भाजपा ने गांधी परिवार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आरोप पत्र दाखिल करने के बाद विपक्षी पार्टी को घेरा है। उसने कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों पर जनता के पैसे को ऐसे साप्ताहिक समाचार पत्र में विज्ञापन के रूप में खर्च करने का आरोप लगाया जिसे बहुत कम लोग पढ़ते हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने समाचार पत्र को अपने ‘एटीएम’ के रूप में इस्तेमाल किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी परिवार ने अपनी जेब से एक भी पैसा निवेश किए बिना नेशनल हेराल्ड की 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति हासिल करने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि सोनिया और राहुल के पास ‘यंग इंडियन’ कंपनी की 76 प्रतिशत हिस्सेदारी है जिसे कांग्रेस ने 50 लाख रुपये का ऋण दिया था। उन्होंने कहा कि इसके बाद कंपनी ने विपक्षी पार्टी को देय 90 करोड़ रुपये के बदले ‘एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड’ का अधिग्रहण कर लिया। ‘एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड’ कंपनी कांग्रेस से संबद्ध समाचार पत्र की मालिक है।

ठाकुर ने पूछा कि क्या कोई राजनीतिक पार्टी ऋण दे सकती है। भाजपा नेता ने प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के राजनीति से प्रेरित होने संबंधी आरोप के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेताओं को चुनौती दी कि वे अपने खिलाफ इन मामलों में त्वरित और समयबद्ध सुनवाई के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएं।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर उनमें हिम्मत है तो उन्हें ऐसा करना चाहिए।’’ ठाकुर ने कहा कि ‘‘भ्रष्टाचार के कांग्रेस मॉडल’’ में चोर बहुत शोर मचाते हैं। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले ने कांग्रेस के पूरे तंत्र को स्तब्ध कर दिया है।

ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सत्ता में आने से पहले ही निचली अदालत ने मामले का संज्ञान ले लिया था और गांधी परिवार ने अपने खिलाफ कार्रवाई को रद्द कराने के लिए कई बार अदालतों का रुख किया। उन्होंने कहा कि अदालतों ने उन्हें जमानत के अलावा कोई राहत नहीं दी। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका ने प्रवर्तन निदेशालय की जांच में हस्तक्षेप नहीं किया।

ठाकुर ने अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश का जिक्र करते हुए वहां सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी पर अपने 10 प्रमुख वादों में से किसी को भी पूरा नहीं करने और नेशनल हेराल्ड में विज्ञापन पर करोड़ों रुपये खर्च करने का आरोप लगाया।
उन्होंने पूछा, ‘‘क्या हिमाचल में कोई कांग्रेस नेता या सदस्य इसे पढ़ता है?’’

उन्होंने मांग की कि लोगों को विभिन्न कांग्रेस सरकारों द्वारा समाचार पत्र में विज्ञापनों पर खर्च किए गए धन का विवरण दिया जाना चाहिए। यह समाचार पत्र डिजिटल रूप से उपलब्ध है। कांग्रेस प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन कर रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleयमन के तेल बंदरगाह पर अमेरिकी हवाई हमलों में 38 लोग मारे गए: हूती विद्रोहियों का दावा
Next Article कराड को मुठभेड़ में ढेर करने की पेशकश मिलने का दावा करने वाला निलंबित पुलिसकर्मी बर्खास्त
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.