Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव ने पत्रकारों से साझा की विभागीय उपलब्धियां

February 19, 2026

खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ के विकास में निभाएं अहम भूमिका : मुख्यमंत्री साय

February 19, 2026

एपस्टीन मामले में फंसे किंग चार्ल्स के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगे कदाचार के आरोप

February 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»एपस्टीन मामले में फंसे किंग चार्ल्स के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगे कदाचार के आरोप
International

एपस्टीन मामले में फंसे किंग चार्ल्स के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगे कदाचार के आरोप

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniFebruary 19, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
एपस्टीन मामले में फंसे किंग चार्ल्स के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगे कदाचार के आरोप
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लंदन: अमेरिका के दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से संबंधों के मामले में ब्रिटेन में बड़ी कार्रवाई हुई है। इस मामले में पुलिस ने किंग चार्ल्स के छोटे भाई एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार किया है। बीबीसी टीवी के अनुसार पुलिस ने जेफरी एपस्टीन से संबंधों को लेकर सार्वजनिक पद पर कदाचार के शक में प्रिंस एंड्रयू को गिरफ्तार किया है।

इससे पहले अखबारों ने खबर दी थी कि गुरुवार को पूर्वी इंग्लैंड के सैंड्रिंघम एस्टेट स्थित वुड फार्म में छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और लगभग आठ सादे कपड़ों में पुलिस अधिकारी पहुंचे थे। थेम्स वैली पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि अधिकारी उन आरोपों पर विचार कर रहे हैं कि माउंटबेटन-विंडसर ने यौन अपराधी को गोपनीय सरकारी दस्तावेज सौंपे थे, जैसा कि अमेरिकी सरकार की ओर से हाल ही में जारी की गई फाइलों से पता चलता है।

दोस्ती पर पछतावा जताते रहे हैं प्रिंस एंड्रयू

दिवंगत महारानी एलिजाबेथ के दूसरे बेटे माउंटबेटन-विंडसर ने एपस्टीन से संबंधित किसी भी गलत काम से हमेशा इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें अपनी दोस्ती पर पछतावा है। हालांकि, नए दस्तावेजों के सामने आने के बाद से उन्होंने कई अनुरोधों के बावजूद मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

मामले में पुलिस की ओर से सीधे तौर पर एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर का नाम नहीं लिया गया है। थेम्स वैली पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि अधिकारियों ने सार्वजनिक पद पर दुर्व्यवहार के संदेह में साठ वर्ष से अधिक आयु के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि बर्कशायर और नॉरफॉक में स्थित पतों पर तलाशी अभियान चला रहे हैं।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर विशेष : छत्तीसगढ़ मे आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
Next Article खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ के विकास में निभाएं अहम भूमिका : मुख्यमंत्री साय
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

तारिक रहमान ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

February 17, 2026
International

बांग्लादेश में आज से BNP शासन; तारिक रहमान बनेंगे PM, जानें कैसी होगी कैबिनेट

February 17, 2026
International

ढाका-3 से अल्पसंख्यक हिंदू नेता गायेश्वर रॉय जीते, BNP की दो दशक बाद सत्ता में होगी वापसी

February 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव ने पत्रकारों से साझा की विभागीय उपलब्धियां

February 19, 2026

खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ के विकास में निभाएं अहम भूमिका : मुख्यमंत्री साय

February 19, 2026

एपस्टीन मामले में फंसे किंग चार्ल्स के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगे कदाचार के आरोप

February 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.