Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»एसआईआर मुद्दा : राज्यसभा में सत्ता पक्ष, विपक्ष के बीच तीखी नोंकझोंक
Country

एसआईआर मुद्दा : राज्यसभा में सत्ता पक्ष, विपक्ष के बीच तीखी नोंकझोंक

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 12, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
एसआईआर मुद्दा : राज्यसभा में सत्ता पक्ष, विपक्ष के बीच तीखी नोंकझोंक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. राज्यसभा में सोमवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच उस समय तीखी नोंकझोंक हुई, जब नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने निवार्चन आयोग के खिलाफ विपक्षी दलों के प्रदर्शन का मुद्दा उठाना चाहा, लेकिन उच्च सदन के नेता जेपी नड्डा ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह सदन के मौजूदा कार्य से संबंधित नहीं है.

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) मुद्दे पर उच्च सदन में हंगामा जारी रहा और बैठक पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होने के कुछ देर बाद ही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी. दोपहर दो बजे जब सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई तो मणिपुर बजट और मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2025 पर चर्चा शुरू हुई.

चर्चा के दौरान विपक्षी सदस्य सदन में आए और खरगे ने निर्वाचन आयोग तक अपने विरोध मार्च का मुद्दा उठाने की कोशिश की. इस पर सत्ता पक्ष की ओर से हंगामा शुरू हो गया और सदन के नेता नड्डा ने आसन से आग्रह किया कि ऐसी कोई बात कार्यवाही का हिस्सा नहीं बने जो मणिपुर विधेयकों से संबंधित नहीं है.

पीठासीन अध्यक्ष सस्मित पात्रा ने कहा कि जो बात विधेयक से संबंधित नहीं है, उसे रिकॉर्ड में नहीं रखा जाएगा. इस पर विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नारेबाजी के बीच विधेयकों पर चर्चा का जवाब दिया. राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच तीन विधेयकों को ध्वनिमत से मंजूरी दिए जाने पर विपक्ष के नेता खरगे ने विरोध जताया. वहीं सदन के नेता नड्डा ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा जरूर होनी चाहिए लेकिन सदन को बंधक भी नहीं बनाया जा सकता.

सदन में मणिपुर बजट तथा मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2025 पर संक्षिप्त चर्चा होने के दौरान विपक्षी दलों के सांसद चाहते थे कि विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को बोलने दिया जाए. ये सदस्य बिहार में जारी एसआईआर की कवायद के खिलाफ हंगामा और नारेबाजी कर रहे थे.

वित्त मंत्री सीतारमण ने मणिपुर के बजट का विरोध करने के लिए विपक्ष की आलोचना की. उन्होंने कहा कि विपक्ष मणिपुर के बारे में तो बोलता है, लेकिन जब उसके बजट और जीएसटी विधेयक पर चर्चा हो रही होती है, तो वह न केवल किसी अन्य मुद्दे पर विरोध कर रहा होता है, बल्कि उसके खिलाफ मतदान भी करता है. विधेयक पर ध्वनिमत से हुए मतदान के दौरान विपक्षी सांसद “नहीं” कहते सुने गए. इसके बाद, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने ‘वाणिज्य पोत परिवहन विधेयक, 2025’ को चर्चा एवं पारित करने के लिए पेश किया.

इसी बीच, आसन की ओर से खरगे को बोलने की अनुमति दी गई. खरगे ने कहा कि सदन में व्यवस्था नहीं है, हंगामा हो रहा है फिर भी महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित किया जा रहा है. उन्होंने कहा ”लोकतंत्र में ऐसा नहीं होता.” इस पर सदन के नेता जे पी नड्डा ने कहा ”लोकतंत्र की रक्षा होनी चाहिए. बेशक होनी चाहिए. लेकिन सदन को बंधक भी नहीं बनाया जा सकता.” नड्डा ने कहा कि कार्य मंत्रणा समिति में विधेयक पारित करने की सहमति जताने वाले विपक्ष ने इसमें बाधा डाली. उन्होंने कहा कि दो साल से मणिपुर में शांति लाने के प्रयास किए जा रहे हैं और आज जब मणिपुर के दो विधेयकों पर सदन में चर्चा हुई तो विपक्ष का आचरण देख कर हैरानी हो रही है.
नड्डा की इस बात पर विपक्षी सदस्यों ने कड़ा विरोध जताया और हंगामा तेज हो गया. पीठासीन अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नागर ने दो बज कर 50 मिनट पर बैठक को तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.

तीन बजे जब बैठक पुन: शुरू हुई तो आसन की अनुमति से खरगे ने अपनी बात रखना शुरू किया. उन्होंने एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष द्वारा आज निकाले गए मार्च का जिक्र किया और कहा कि यह महत्वपूर्ण मुद्दा है. खरगे अपनी बात पूरी कर भी नहीं पाए कि सत्ता पक्ष के सदस्यों ने विरोध शुरू कर दिया. विपक्षी सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को नहीं बोलने देने का आरोप लगाते हुए सदन से बहिर्गमन कर दिया.

नड्डा ने कहा ”विपक्ष का यह आचरण निंदनीय है. सरकार हर विषय पर चर्चा करने के लिए तैयार है. सत्र की शुरुआत में ही हमने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले के मुद्दे पर हम चर्चा के लिए तैयार हैं. इन मुद्दों पर चर्चा के दौरान सबने देखा कि विपक्ष का रवैया कैसा था.” केंद्रीय मंत्री ने कहा ”दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि जो लोग मणिपुर के पैरोकार बने हुए थे उन्होंने आज मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा करने के बजाय कड़ा विरोध जताया. उनका रवैया यह है कि या तो उनकी बात सुनी जाए या फिर वह लोग व्यवधान डालेंगे. यह सही नहीं है.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleगाजा में इजराइल के हमले में अल जजीरा के पत्रकार की मौत
Next Article साफ-सुथरी मतदाता सूची चाहिए, निर्वाचन आयोग का डेटा सामने आकर रहेगा: राहुल
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.