नयी दिल्ली. सार्वजनिक क्षेत्र का भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शेयर और बॉन्ड जारी कर 45,000 करोड़ रुपये तक जुटाएगा. इसमें से 25,000 करोड़ रुपये की राशि पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये जुटाई जाएगी. एसबीआई का क्यूआईपी बुधवार को खुल गया है. एसबीआई ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वह चालू वित्त वर्ष (2025-26) के दौरान घरेलू निवेशकों को बॉन्ड जारी करके 20,000 करोड़ रुपये तक जुटाएगा.

इसके अलावा, एसबीआई ने बुधवार को क्यूआईपी के ज.रिये संस्थागत खरीदारों को 811.05 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर शेयर बेचने की शुरुआत की. बैंक ने कहा कि वह न्यूनतम मूल्य पर पांच प्रतिशत तक की छूट दे सकता है. बैंक क्यूआईपी के ज.रिये 25,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रहा है. यह न्यूनतम मूल्य बैंक के बुधवार को बंद हुए शेयर भाव 831.55 रुपये से 2.46 प्रतिशत कम है.

चालू वित्त वर्ष में सार्वजनिक निर्गम या निजी नियोजन के माध्यम से तीन अरब डॉलर (करीब 25,000 करोड़ रुपये) तक की धनराशि जुटाने को एसबीआई के केंद्रीय बोर्ड ने मई में मंजूरी दी थी. इसके बाद, शेयरधारकों ने जून में इसे मंजूरी दे दी थी. एसबीआई ने आखिरी बार 2017-18 में क्यूआईपी के जरिये 15,000 करोड़ रुपये जुटाए थे. बीएसई पर एसबीआई का शेयर 1.81 प्रतिशत बढ.कर 831.55 रुपये पर बंद हुआ.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version