दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 19.3 ओवर में सिर्फ 127 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। भारत ने 41 रनों से जीत हासिल कर एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

भारत ने 41 रन से जीता मुकाबला
भारत ने बांग्लादेश को 41 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 19.3 ओवर में सिर्फ 127 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। उनकेलिए सैफ हसन ने सर्वाधिक 69 रन बनाए। वहीं, भारत के लिए कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट झटके। इसके अलावा अक्षर पटेल और तिलक वर्मा ने एक-एक सफलता हासिल की।

भारत ने बांग्लादेश के सामने रखा 169 रन का लक्ष्य
भारत ने बांग्लादेश के सामने 169 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर बांग्लादेश के कप्तान जाकिर अली ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद भारत का बल्लेबाजी क्रम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। अभिषेक 37 गेंदों में 75 रन बनाकर आउट हुए और गिल 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, हार्दिक पांड्या ने 29 गेंदों में 38 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए रिशाद हुसैन ने दो विकेट लिए जबकि तंजीह हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान और मोहम्मद सैफुद्दीन को एक-एक सफलता मिली।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version