Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का मैच भावनाओं का मजाक: आदित्य ठाकरे
Sports

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का मैच भावनाओं का मजाक: आदित्य ठाकरे

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 3, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का मैच भावनाओं का मजाक: आदित्य ठाकरे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. शिवसेना (उबाठा) नेता आदित्य ठाकरे ने आगामी एशिया कप में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर रविवार को केंद्र पर निशाना साधा और कहा कि पहलगाम हमले के मद्देनजर पड़ोसी देश के साथ खेल में शामिल होना “भावनाओं का मजाक” है. इस कदम को एक “ब्लॉकबस्टर मैच” बताते हुए ठाकरे ने पूछा कि सरकार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को एशिया कप में खेलने से हटने के लिए क्यों नहीं कह रही है. उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि “पैसा और मनोरंजन” आतंकवादी हमलों में जान गंवाने वालों से अधिक महत्वपूर्ण हैं.

एशियाई क्रिकेट परिषद ने शनिवार को घोषणा की कि आगामी एशिया कप के दौरान भारत बनाम पाकिस्तान के दो प्रमुख मैच दुबई में आयोजित किए जाएंगे. एशिया कप नौ सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होगा. भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को दुबई में मुकाबला होगा और संभवत? 21 सितंबर को भी इसी मैदान पर एक और मुकाबला होगा. 29 सितंबर को होने वाला फाइनल भी दुबई में ही होगा. अगले साल की शुरुआत में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए यह टूर्नामेंट टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में आयोजित किया जाएगा.

ठाकरे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “लगता है ब्लॉकबस्टर मुकाबला है. और भारत सरकार इस पर एक शब्द भी नहीं बोलती. कितनी शर्म की बात है.” महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद, सरकार ने दुनिया भर में प्रतिनिधिमंडल भेजकर पाकिस्तान और पाकिस्तान-आधारित आतंकवाद की निंदा की, लेकिन सरकार बीसीसीआई को एशिया कप में खेलने से मना करने को कहने को तैयार नहीं है.

उन्होंने कहा, “आतंकवादी हमलों में जान गंवाने वालों और अपनी जान जोखिम में डालकर हमारी रक्षा करने वाले जवानों की जान पर पैसा और मनोरंजन भारी पड़ रहा है.” ठाकरे ने कहा, “यह सचमुच भारत की भावनाओं का मज़ाक है कि बीसीसीआई पाकिस्तान के साथ खेलना चाहता है और भारत सरकार चुप बैठी है.” उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पाकिस्तान के मुद्दे का इस्तेमाल केवल चुनावों में करेगी, अन्यथा सभी आतंकवादी हमलों के बावजूद क्रिकेट खेलना उसके लिए ठीक है. ठाकरे ने कहा, “भारत सरकार की ओर से मित्रता दिवस का संदेश: सच्ची दोस्ती ऐसी ही होनी चाहिए…सर्मिपत और एकतरफ.ा- वे निर्दोष भारतीयों पर हमला कर सकते हैं, लेकिन हम फिर भी उनके साथ क्रिकेट खेलेंगे! क्योंकि हम चुनावों में उनके नाम का इस्तेमाल कर सकते हैं.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअदालत का निर्णय ‘भगवा आतंकवाद’ कहने वालों के मुंह पर तमाचा : साध्वी प्रज्ञा
Next Article पाकिस्तान और ईरान द्विपक्षीय व्यापार को सालाना 10 अरब अमेरिकी डॉलर तक बढ़ाने पर सहमत
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026
Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.