Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»एशियाई चैंपियनशिप: मनु ने जीता कांस्य, जूनियर वर्ग में रश्मिका ने साधा स्वर्ण पर निशाना
Sports

एशियाई चैंपियनशिप: मनु ने जीता कांस्य, जूनियर वर्ग में रश्मिका ने साधा स्वर्ण पर निशाना

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 19, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
एशियाई चैंपियनशिप: मनु ने जीता कांस्य, जूनियर वर्ग में रश्मिका ने साधा स्वर्ण पर निशाना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

शिमकेंट. ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने मंगलवार को यहां एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप की महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता जबकि रश्मिका सहगल ने जूनियर महिला एयर पिस्टल स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल किया . रश्मिका ने व्यक्तिगत के साथ टीम स्पर्धा में भी शीर्ष स्थान हासिल किया. भाकर ने आठ महिलाओं के फाइनल में 219.7 अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया. चीन की कियान्के मा ने 243.2 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कोरिया की जिन यांग को 241.6 अंक के साथ रजत पदक मिला.

रश्मिका ने फिर से कमाल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में भारत का तीसरा व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता. उन्होंने 241.9 का स्कोर करके रजत पदक जीतने वाली कोरियाई हान सेउंग’ून को 4.3 अंक की बड़े अंतर से पछाड़ा. यह रश्मिका (क्वालीफिकेशन स्कोर 582) के लिए दोहरी सफलता थी क्योंकि उन्होंने इस स्पर्धा में वंशिका चौधरी (573) और मोहिनी सिंह (565) के साथ मिलकर टीम स्वर्ण पदक जीता. भाकर ने क्वालीफिकेशन में 583 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहकर फाइनल में प्रवेश किया था.

कोरिया की येजिन ओह ने 585 अंक के साथ क्वालीफिकेशन में शीर्ष स्थान हासिल किया, लेकिन वह केवल रैंकिंग अंक के लिए इस प्रतियोगिता भाग ले रही थीं, जिससे चीन की कियानक्सुन याओ शीर्ष रैंक की निशानेबाज के रूप में फाइनल में पहुंच गईं. भारत की अन्य खिलाड़ियों में इस प्रतियोगिता में केवल रैंकिंग अंकों के लिए भाग ले रही ईशा सिंह 577 अंकों के साथ नौवें, सुरुचि सिंह 574 अंकों के साथ 12वें, पलक 573 अंकों के साथ 17वें और सुरभि राव 570 अंकों के साथ 25वें स्थान पर रहीं. भाकर, सुरुचि सिंह और पलक की तिकड़ी टीम स्पर्धा में 1730 के कुल स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रही.

महिलाओं के जूनियर वर्ग में रश्मिका को कोरिया की हान से शुरुआत में कड़ी चुनौती मिली लेकिन भारतीय निशानेबाज ने 13वें प्रयास में बढ.त बनाने के बाद इसे आखिर तक बरकरार रखा. उन्होंने 15वें प्रयास में 10.9 अंक के निशाने के साथ अपना प्रभुत्व कायम किया.
सुहल जूनियर विश्व कप 2025 चैंपियन कनक बुधवार और अगम ग्रेवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल युवा महिला स्पर्धा में भारत को पहला और दूसरा स्थान दिलाया.

कनक ने मौजूदा सत्र में शानदार लय जारी रखते हुए 238.2 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता जबकि ग्रेवाल ने 236.0 अंक हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया. फाइनल में पहुंचे तीसरे भारतीय गम्बेरिया वी. गौड़ा 172.5 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रही. कनक, अगम और गम्बेरिया की तिकड़ी ने टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया. ग्रेवाल 577 अंक के साथ क्वालीफिकेशन में शीर्ष स्थान हासिल किया, उसके बाद कनक ने 566 और गम्बेरिया ने 558 अंक हासिल किए.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसीमाएं शांत हैं, भारत-चीन संबंध अब और मजबूत हुए हैं: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल
Next Article राहुल गांधी पर निशाना साधने के लिए नड्डा ने बिहार की मतदाता का वीडियो किया पोस्ट
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026
Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.