Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»एथनॉल मिश्रित पेट्रोल से वाहनों का माइलेज घटने की आशंका निराधार: पेट्रोलियम मंत्रालय
Business

एथनॉल मिश्रित पेट्रोल से वाहनों का माइलेज घटने की आशंका निराधार: पेट्रोलियम मंत्रालय

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 12, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
एथनॉल मिश्रित पेट्रोल से वाहनों का माइलेज घटने की आशंका निराधार: पेट्रोलियम मंत्रालय
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण वाले ईंधन ‘ई-20’ के इस्तेमाल से वाहनों का माइलेज घटने की चर्चाओं के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि ईंधन दक्षता में भारी गिरावट आने की आशंकाएं निराधार हैं और इस ईंधन से वाहन बेहतर प्रदर्शन भी देता है.

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि गन्ना या मक्का से निकाले गए 20 प्रतिशत एथनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल के मिश्रण का राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रदूषण कम करने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से है, जिसे कुछ लोग गलत सूचना फैलाकर पटरी से उतारने की कोशिश कर रहे हैं. मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि ई-20 ईंधन के इस्तेमाल से वाहनों के बीमा की वैधता पर भी कोई असर नहीं पड़ता है और कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में इस संबंध में फैलाया गया डर बेबुनियाद है.

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में ई-20 ईंधन को लेकर गंभीर आशंकाएं जताई गई हैं. कुछ लोगों ने कहा है कि इसके इस्तेमाल से वाहन के माइलेज में करीब सात प्रतिशत की गिरावट आई है जबकि कुछ लोगों ने इससे ई-10 वाहनों में रबर, धातु कलपुर्जों के जल्द खराब होने की आशंका जताई है. मंत्रालय ने कहा, “यह कहना कि ई20 ईंधन से वाहन की दक्षता में ‘भारी’ कमी आती है, गलत है.” हालांकि मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि ईंधन दक्षता में कितने प्रतिशत की गिरावट आती है.

मंत्रालय ने चार अगस्त को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, “पेट्रोल की तुलना में कम ऊर्जा घनत्व होने के कारण एथेनॉल से माइलेज में मामूली कमी आती है. ई-10 के अनुकूल निर्मित एवं ई-20 के लिए समायोजित चार पहिया वाहनों के लिए यह अनुमान एक से दो प्रतिशत है जबकि अन्य वाहनों के लिए लगभग तीन से छह प्रतिशत का अनुमान है.” पेट्रोलियम मंत्रालय ने मंगलवार को अपने बयान में कहा कि वाहनों की माइलेज केवल ईंधन पर नहीं बल्कि ड्राइविंग आदत, रखरखाव, टायरों में हवा के दबाव और अन्य कारकों पर भी निर्भर करती है. ई-20 अनुकूल कई वाहन 2009 से ही बाजार में हैं.

बयान के मुताबिक, ई-10 ईंधन के मुकाबले ई-20 ईंधन से कार्बन उत्सर्जन लगभग 30 प्रतिशत घटता है. साथ ही, एथनॉल का ऑक्टेन नंबर अधिक होने से शहरों में ड्राइविंग के दौरान बेहतर पिकअप भी मिलता है. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 11 साल में पेट्रोल में एथनॉल के मिश्रण से 1.44 लाख करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा बचाने, 245 लाख टन कच्चे तेल का विकल्प और 736 लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आई है. चालू वित्त वर्ष में 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण से किसानों को लगभग 40,000 करोड़ रुपये का भुगतान और करीब 43,000 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा बचत का अनुमान है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसितंबर में एजीएम तक BCCI अध्यक्ष के रूप में काम करते रहेंगे बिन्नी
Next Article रजनीकांत का करिश्मा और आभा अद्भुत है: अभिनेता नागार्जुन
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Business

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Business

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.